पुलिस ने पकड़े दो शराब तस्कर

पुलिस ने पकड़े दो शराब तस्करमथुरा। शराब निषेध क्षेत्र में वृन्दावन कोतवाली पुलिस ने दो शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि वृन्दावन में शराब का कारोबार खूब चल रहा है। पकड़े गये दोनों शराब तस्करों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे एक महीने में चार बार शराब उतारने वृन्दावन आते हैं और कलुआ व हरीश को शराब देते हैं। हालांकि पुलिस की पकड़ धकड़ में कलुआ फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार भैंसा गोदाम क्षेत्र में स्विफ्ट गाड़ी संख्या एचआर 51 बीई 0650 से शराब लेकर आये प्रदीप पुत्र लक्ष्द्वमीचन्द और टीनू पुत्र ब्रजेन्द्र निवासीगण बल्लभगढ को एक सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से 30 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का और 6 पेटी बीयर की बरामद हुयी हैं। वृन्दावन पुलिस का कहना है कि इन लोगों पर गैंगस्टर के तहत कार्यवाही की जायेगी। इस गिरफ्तारी से वृन्दावन में नशा बिक्री का खुलासा हो गया है।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login