पुलिस ने वृंदावन क्षेत्र से दो तस्कर सहित पकड़ी अवैध शराब

पुलिस ने वृंदावन क्षेत्र से दो तस्कर सहित पकड़ी अवैध शराब मथुरा। वृन्दावन पुलिस द्वारा राधा निवास और उल्लूबाग में शराब करोबारी के अड्डे पर छापा मार कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के बल्लभगढ़ के सदर थाना क्षेत्र निवासी दीनू पुत्र ब्रजेंद्र और प्रदीप पुत्र लक्ष्मीचंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शराब माफिया कलुआ मौके से भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से सिफ्ट गाड़ी संख्या एचआर 51 बीई 0650 से हरियाणा ब्रांड 20 पेटी देशी अंग्रेजी शराब के साथ 7 पेटी बीयर बरामद की है। कोतवाली के एसएसआई नरेंद्र सिंह के अनुसार प्रदेश में हरियाणा ब्रांड की शराब की बिक्री पर प्रतिबंध होने के बाद भी तस्कर यहां हरियाणा की शराब बेच रहे हैं। यह लोग पिछले कई महिनों से यहां शराब की तस्करी कर रहे थे, जिसे स्थानीय शराब माफिया बिक्री करते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों और फरार आरोपी पर गैंगस्टर में कार्यवाही की जाएगी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. क्रिटिकल मैटेरियल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है भारत

  1. अस्थिर भू-राजनीति परिदृश्‍य के बावजूद भारतीय मौद्रिक व वित्तीय क्षेत्र में उछाल

  1. भारत के समुद्री खाद्य निर्यात क्षेत्र को मिला बड़ा मौका




Mediabharti