फाग महोत्सव में झूम उठे श्रद्धालु

बल्देव में दाऊजी मन्दिर पर आयोजित फाग महोत्सव में भक्तगण

बल्देव। श्री संकर्षण सेवा संस्थान द्वारा दाऊजी मंदिर में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वब्राह्मण परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश शर्मा व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर भगवान दास ने हवेली गायन किया। वहीं उन्होंने राग कांगडा, राग काफी, पुष्टिमार्ग का पलना का पद गाए। जिसे सुनकर उपस्थित श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो उठे। वहीं नरेश मल्होत्रा ने मीरा की रचना, गौरव कल्याण, दयाकृष्ण की रचनाएं प्रस्तुत की। जिन्हें सुनकर श्रोतागण झूमने पर मजबूर हो गए। कृष्ण गोपाल शर्मा और उस्ताद अजमेरी ने तबला पखावज पर जुगलबंदी की। इसके अतिरिक्त समारोह में आकाशवाणी व दूरदर्शन के कलाकारों ने रचनाएं प्रस्तुत की। समस्त आगन्तुक अतिथियों का संस्था के अध्यक्ष डा. नागेंद्र पांडे व बलभद्र शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरूण पांडे, अशोक शर्मा, ईश्वर दयाल, रश्मि शर्मा, मदन पांडे एड., मधुकर देव पांडे एड., सत्यदेव, सुजीत वर्मा, हेमंत गौतम, डा. सिद्धार्थ, डा. उपेंद्र आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. निर्मल वर्मा की कहानियों में है आधुनिकता का बोध

  1. आज गौतम गंभीर का 36 वां जन्मदिन

  1. एस. एम. वैद्या व डॉ. वी. डी. गौतम हुए राजभाषा के लिए पुरस्कृत




Mediabharti