मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक ने ड्यूश बैंक व स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (एससीबी) सहित पांच विदेशी बैंकों पर बुधवार को जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) संबंधी नियमों के उल्लंघन पर लगाया गया है। इन बैंकों ने इस कानून के तहत रिपोटिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया। जिन बैंकों पर यह जुर्माना लगाया गया है, उनमें बैंक ऑफ अमेरिका, बैंक ऑफ तोक्यो मित्सुबिशी व द रायल बैंक ऑफ स्काटलैंड शामिल है। जर्मनी के ड्यूश बैंक पर 20,000 रूपये, बाकी बैंकों पर 10000 रूपये (प्रत्येक) का जुर्माना लगाया गया है। केंद्रीय बैंक ने इन बैंकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
“हमसे ग़लती हो गई है अनजाने में, जुर्माना ले लो...”
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने कमाए ₹1.41 लाख करोड़, जीएनपीए घटा
आचार संहिता का उल्लंघन करना पड़ेगा प्रत्याशियों को भारी