सौंख। बाबा क-कढ़ेरासिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में ईसा मसीह का जन्म क्रिसमस डे उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
अंग्रेजी के शुद्ध शब्द, अंग्रेजी काल और अंग्रेजी बोलने आदि प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिसमें नीलगिरी सदन ने 180 अंक प्राप्त कर प्रथम, बिन्दाचंल सदन ने 160 अंक प्राप्त कर द्वितीय, हिमालय सदन ने 120 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहें। प्रातिभागियों को पुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन सुरेश सिंह व प्रधानाचार्य एमएल कौशिक ने सभी छात्रों को क्रिसमस डे की बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-ंछात्राओं ने जिगल वैन सुनाकर ईसा मसीह के चरित्र पर प्रकाश डाला। करीब छः छात्रों ने सान्टा क्लोज बनकर उपहार बांटे गये। इस मौके पर प्रबन्ध निदेशक हरीचंद, एसबी सिंह, शगुनसिंह, रामबाबू, सुग्रीवसिंह, वीरपालसिंह, प्रहलादसिंह, रूकमेश सिंह, गुलाबसिंह, जय प्रकाश कुन्तल, नीलम चैधरी, रवि कुमार, महेश, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।
-------------------------
पूर्व प्रधानमंत्री अटल का जन्मदिन मनाया
-मिष्ठान वितरित कर दीर्घ आयु की कामना की
सौंख। भाजपा के कार्यकार्ताओं ने नगला अक्खा में पूर्व प्रधानमत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92 वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन कर उनके क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। मिष्ठान वितरित कर उनके दीर्घ जीवन का कामना की।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रहलाद सिंह चैधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जीवन अनुकरणीय है। उनके शासन काल में देश ने विकास की नई दिशा तय की। सहकारी संघ सौंख के चेयरमैन जगदीश सिंह कुन्तल ने कहा कि उनका शासन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम रहा। उन्होने सदैव भारतमाता की सेवा का जज्बा दिखाया। इस मौके पर नगर पंचायत सभासद विजय सिंह, चन्दगीराम, हरीओम सिंह, केदार सिंह, शेर सिंह, कुमरपाल, अशोक सिंह, चन्दन सिंह, यादराम सिंह, नरेन्द्र सिंह, संन्तोष सिंह, बनवारीलाल आदि उपस्थित थे।






Related Items
बर्बरीक की वीर कहानी को याद दिलाता है श्री खाटू श्याम मन्दिर
बाबा बटेश्वर नाथ धाम से जुड़ी हैं सैकड़ों कहानियां
‘पागल बाबा’ और उनके मंदिर की अजब कहानी