बिग डील ! किंग को मिलेंगे 8.6 करोड़ दर्शक

बिग डील ! किंग को मिलेंगे 8.6 करोड़ दर्शकरईस की रिलीज के बाद शाहरुख खान को जो प्रोफिट जब होगा तब होगा, लेकिन उससे पहले ही शाहरुख की होम प्रोडक्शन बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का एक बड़ा करार हुआ है। इस कम्पनी ने अमेरिका की मल्टिनैशनल एंटरटेंमेंट कंपनी नेटफ्लिक्स से करार किया है। दोनों कम्पनियों में हुए समझौते के मुताबिक अब शाहरुख खान की दर्जनों फिल्मों के साथ-साथ अगले 3 साल तक रेड चिलीज़ द्वारा बनाई जानेवाली सभी फिल्में नेट फ्लिक्स पर मौजूद होंगी। इस वेबसाइट के रजिस्टर्ड मेंबर कभी भी कहीं से किंग खान की फिल्में देख सकेंगे। इस डील के साथ ही शाहरुख को दुनिया भर के करोड़ों दर्शक मिल जाएंगे, क्योंकि नेटफ्लिक्स पर 8.6 करोड़ लोग पहले से ही रजिस्टर्ड हैं। इस करार के बाद नेटफ्लिक्स पर आने वाली पहली फिल्म डियर जिंदगी होगी। इसके अलावा हैपी न्यू इयर, दिलवाले, ओम शांति ओम भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद होंगी। नेट फ्लिक्स और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के साथ हुआ यह का करार बॉलिवुड के किसी प्रॉडक्शन हाउस के लिए एक अनोखी बात है।   

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login