मथुरा। जैसा कि ज्ञात है कि जीएलए विष्वविद्यालय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की योजना के साथ आगे बढ़ रहा है। जिसके अन्तर्गत बेटियों को पढ़ाया जाय उन्हैं षिक्षित किया जाय के जनजागरण के लिए विष्वविद्यालय ने कैलेण्डर जारी किया है। जिसका विमोचन जीएलए विष्वविद्यालय, मथ्ुारा में केन्द्रीय राज्यमंत्री व रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने जीएलए कैलेण्डर का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विष्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं व षिक्षकों से रूबरू हुए। विष्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि आज शिक्षा और हुनर को ताकत बनाकर बेटीयां भारतीय प्रशासनिक सेवा से लेकर सेना में, शिक्षा के क्षेत्र से लेकर अंतरिक्ष तक में अपना एवं देश का नाम रोशन कर रही हैं। यहाँ तक कि पुरूष प्रधान क्षेत्र जैसे कि- पायलेट, कॉर्पोरेट मैनेजर, आईएएस, आईपीएस, आईईएस जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भारी संख्या में अपनी उपस्थिती दर्ज करा रहीं हैं।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं और अनेक कार्यक्रम इस बात की पुष्टी करते हैं कि आज अत्याधुनिक 21वीं सदी में भी हम लिंगानुपात के बिगङते आँकङे को सुधार नही पा रहे हैं। पोलियो, कैंसर, एड्स जैसी बिमारियों को तो मात दे रहे हैं किन्तु बेटीयों के हित में बाधा बनी संकीर्ण सोच को मात नही दे पा रहे हैं।
इस मौके पर विष्वविद्यालय के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोशाध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल ने कहा कि इसमें कोई दोमत नहीं है एक सदृढ़ और श्रेश्ठ समाज के लिए बेटीयां ही आधार हैं। इन दो पक्तियों के माध्यम से अपने मनोविचार रखे।
‘‘बेटीयां हर एक के नसीब में कहां होती हैं, घर खुदा को जो पसंद हो वहां होती हैं‘‘, उन्होंने प्रफुल्लित मन से कहा मैं खुद को बहुत खुष नसीब महसूस करता हूं जब अपनी दोनों बेटीयों को देखता हूं और महसूस करता हूं कि सही मायने में वह किसी से भी कम नहीं हैं।






Related Items
नोबेल विद्वान ने की ‘आधार’ प्रणाली की तारीफें
अहिंसा ही है जीवन का मुख्य आधार
प्लास्टिक आधार स्मार्ट कार्ड का उपयोग न करें, यूआईडीएआई ने जारी किया निर्देश