बेमौसम बारिश में बरसे आफत के ओलों से कुचल कर महिला का कारूणान्त

मथुरा। प्रकृति की मार से बेहाल किसान और उसकी चैपट होती फसल से जहां चारों ओर कोहराम मचा है। वहीं आज फिर से जनपद के कई क्षेत्रों में आफत के ओले इस कदर बरसे कि उनसे कुचल कर करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये वहीं थाना क्षेत्र राया में एक महिला की ओलों से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गयी। साथ ही प्रकृति की मार से पिछली बार बाकी बची रही फसल भी बर्बाद हो गयी।

विदित हो कि विगत दिनों से क्षेत्र में बर रही बेमौसम बारिश ने चारों ओर किसानों और उनकी फसलों को बर्बाद कर डाला है वहीं अपनी खून पसीने की मेहनत को इस कदर बर्बाद होता देख किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। आज दिन में जनपद के चैमुंहा, छाता, कोसी, फरह और गोवर्धन क्षेत्र मंे हुई जोरदार बारिश ने किसानों को खून के आंसू राने पर मजबूर कर दिया है। तेज बारिश के साथ ही आसमान से बरसे ओलों की आफत ने रही सही कसर भी पूरी कर दी। अचानक ही तेज गति के साथ बरसे ये ओले 100 से 250 ग्राम तक के बजनी निकले। ओलों की इस बारिश ने राहगीरों को भी बचने का भी मौका नहीं दिया। जिससे जनपद भर में करीब आधा दर्जन लोग इन ओलों के शिकार हो कर घायल हो गये। वहीं थाना क्षेत्र राया के ग्राम कोयल निवासी करीब 38 वर्षीय महिला गायत्री पत्नि दिनेश की भारी ओलावृष्टि से दर्दनाक मौत हो गयी। ओला वृष्टि से जहां जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है वहीं किसानों की बाकी बची रही फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी है। इससे अब खाद्यान का संकट भी पैदा हो गया है।

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ओलावृष्टि चैकों को लेकर कब तक होगी राजनीति

  1. अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से भेड़ बकरियों को लगी बीमारी

  1. बेमौसम बरसात का किसानों पर कहर, सदमे से जा रही हैं जान




Mediabharti