आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 7 अगस्त को अड़ूकी व परखम गाँव के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रख्यात समाजसेवी डाॅ0 आशोक अग्रवाल। उन्होने कहा कि यह ब्रज महोत्सव सबसे बड़ा उत्सव है। सभी ब्रजवासियों से अनुरोध किया कि वे सभी ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायें। वृक्षों से ही ब्रज की शोभा बढ़ती है। एक वृक्ष दस पुत्र के समान है। उन्होने बताया कि यदि आपके किसी कारणवश मजबूरी में वृक्ष काटने पड़े तो आप उसके बदले चार वृक्ष लगांइये। जिस दिन हमें वृक्ष नहीं मिलेगा उस दिन हमें आॅक्सीजन नहीं मिलेगा। वृक्षों को अपने बेटे के समान पालें। भगवान इससे आपको बहुत आशीर्वाद देगा। चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी ने कहा कि हमारा शरीर साधन रूप है जिसका निर्माण पाँच तत्वों से हुआ है, प्रकृति में ही पाँच ही तत्व हैं इसलिए अपने शरीर रूपी साधन को स्वस्थ्य रखने के लिए प्रकृति के पाँचों तत्वों को भी शुद्ध रखना आवश्यक है। तभी हम अपने साध्य तक की यात्रा तय कर सकते हैं क्यों कि मानव जीवन प्रकृति पर निर्भर एवं प्रकृति का अंग है इसलिए मानव कृति प्रकृति के संतुलन को ध्यान में रखते हुए कर्म किए जाने चाहिए और विचार और भाव के साथ शरीर से किए जाने वाला कर्म और अपने को आत्मा मानते हुए बिना स्वार्थ और आशक्ति के खेल की भावना से व्यावहारिक जीवन में सर्व हितकारी व सर्व सुखकारी कर्म कए जाने चाहिए। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि इन 27 दिनों में मथ्ंाुरा जिलों के सभी गाँव के लोग गोविन्द मठ में चल रहे ब्रज महोत्सव में आयेंगे और सभी को यहां से ऐसी शिक्षा लेकर जान है कि ब्रज की समस्यायों के जो यहां समाधान बताये जा रहें हैं। उनको अपने व्यावहारिक जीवन मंे लाकर ब्रज के आनन्दपूर्ण स्वरूप को वापस लाना। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 8 अगस्त को ब्रज महोत्सव रचनात्मक रूप में गाँव में जाकर मनाया जायेगा। गाँव के सभी लोगों को इकठ्ठा कर वृक्षारोपण किया जायेगा। गोपाल बाग के श्री महन्त बालमुकुन्द शास्त्री ने अपने प्रेरणा दायी विचार दिये।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, पं0 उदयन शर्मा,राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, श्रीदास प्रजापति, परशुराम, भागवत वक्ता हरिशंकर शस्त्री, हरिओम बाबा, महेश गिरि, कल्याण दास, लाल बाबा, राधाचरण दास, लोचन दास आदि उपस्थित थे।






Related Items
बाबा बटेश्वर नाथ धाम से जुड़ी हैं सैकड़ों कहानियां
‘पागल बाबा’ और उनके मंदिर की अजब कहानी
जीवनभर श्रमिक कल्याण में लगे रहे वीवी गिरि