भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने परिक्रमा मार्ग में की सफाई

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने परिक्रमा मार्ग में की सफाई20 जुलाई तक चलेगा सफाई अभियान

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने आज शनिवार गोवर्धन कस्बे के गांव जतीपुरा स्थित गिरिराज मुखारबिन्द पर पुजा अर्चना कर सफाई अभियान की शुरूआत की। मुड़िया पूर्णिमा मेला से पूर्व भाजपाईयों द्वारा परिक्रमा मार्ग से कूड़ा हटाया गया। करीब एक घंटे तक भाजपा नेता के नेतृत्व में स्थानीय भाजपाईयों ने सफाई अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर स्वंय श्रमदान करते भाजपा के राष्ट्रीय नेता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि आज से शुरू हुयी यह पहल आगामी 20 जुलाई तक जारी रहेगी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष चै. तेजवीर सिंह, श्याम सुन्दर उपाध्याय, गोवर्धन के चेयरमैन प्रतिनिधि रामधन शर्मा, सुशील अग्रवाल, गौरव कौशिक, ज्ञानेन्द्र सिंह राणा, ठा. मेघश्याम, एलएन कौशिक आदि का सहयोग रहा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. समावेशिता, विश्वसनीयता और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रतिबद्ध है रेडियो

  1. केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक

  1. कांग्रेस में मिसफिट और भाजपा में असहज हैं शशि थरूर




Mediabharti