भाजपाईयों ने किया कोतवाली का घेराव

 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहर कोतवाली का घेराव करते भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।जमीनों पर कब्जे, वाहन चैकिंग के नाम पर लूट और महिला अत्याचार बन्द हो

मथुरा ;संवाददाताद्ध। आज भारतीय जनता पार्टी के होली गेट मंडल की ओर से शहर कोतवाली का भाजपाईयों ने घेराव किया इस दौरान पुलिस द्वारा बढ़ते अपराधों को न रोक पाने और चैराहो-तिराहो पर वाहन चैकिंग के नाम पर लूट बन्द करने आदि मामलों में पुलिस के खिलाफ भाजपा के नेताओं ने जमकर आवाज बुंलद की। पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित मौजूद वक्ताओं के विचारों का यही लब्बों-लबाब था। 

जिलाध्यक्ष उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की नगरी प्रदेश में सपा सरकार के रहते अपराध और गुनाहओं का केन्द्र बन गई हैं। पुलिस में परिवार वाद से फैल रहे भ्रष्टाचार से स्थिति और भी भयावह हो गई हैं। पुलिस दफ्तर और थाने कोतवालियों पर सपा के दलालों का कब्जा है बिना पैसे रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही और दर्ज भी हो जाये तो मोटी रकम लिये बिना अपराधियों पर कार्यवाही नहीं होती। नगर के हर चैराहे-तिराहे पर वाहन चैकिंग के नाम पर लूट हो रही हैं। पुलिस के संरक्षण में सरकारी जमीनों और सार्वजनिक स्थलों पर कब्जे हो रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकार मूक बनकर चैथ वसूली कर रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है यातायात पुलिस के भ्रष्टाचार के चलते दुर्घटनाऐं बढी हैं। भाजपा के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। प्रदेश सरकार और राजनैतिक सरक्षण में पुलिस प्रशासन अपनी कारगुजारी से हत्या को आत्महत्या, रंजिशन हत्या लूट राहजनी चोरी की फर्जी घटना तथा डकैती को चोरी में दर्ज कराना अपना अधिकार मानने लगे हैं। जवाहर बाग कांड़ में प्रदेश को कलंकित किया है उसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। चैराहों-तिराहों पर वाहन चैकिंग के नाम पर लूट बन्द हो। लम्बित विवेचनाऐं समय से पूरी हो अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही हो, महिलाओं से छेड़खानी, लूटपाट की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अभियान चलाये। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र अग्रवाल, पूर्व विधायक अजय पोइया, केके गौतम जिला पंचायत सदस्य, अनीता यादव, मीरा मित्तल, दीना अग्रवाल, अवधेश उपाध्याय, रविन्द्र पाण्डेय, सिद्धार्थ लोधी, रविकांत गर्ग, मदन मोहन श्रीवास्तव, नट्टू पंडित, विजय शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, ठाकुर ओमप्रकाश, बलवीर धनगर, गम्भीर गुर्जर, धर्मेन्द्र अग्रवाल, राजू यादव, मदन मोहन, संजय शर्मा, हरीओम शर्मा, यशपाल शर्मा, दीपेश चतुर्वेदी, मोहिनी शर्मा, शिवकुमार, अनीता यादव, मीरा मित्तल, शारदा, मनीष चतुर्वेदी, वीना अग्रवाल, नीलम पांडे, मधू शर्मा, छाया रावत, प्रियंका यादव, कृष्णवीर, आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. मां शारदा के इस मंदिर का रहस्य अब तक है बरकरार...!

  1. सुनें : बिहार में मुस्लिम-यादव गठजोड़ का है यह हाल...




Mediabharti