मथुरा। रक्षा बन्धन के षुभ अवसर पर कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, मथुरा में विषेश प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य ने रक्षाबन्धन का पुनीत व शुभ सन्देश बच्चों को दिया।
इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्गों में राखी बनाओ तथा मेंदही प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। साथ ही छात्राओं ने स्कूल प्रबन्धक, प्राचार्य तथा अध्यापकों को स्वनिर्मित राखियाँ बाँधी। इस अवसर पर मिठाई तथा चाॅकलेट का वितरण किया गया। इस कार्य को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा सम्पूर्ण कान्हा माखन परिवार ने अपनी सहभागिता दी।
वन्दना स्थल पर श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर के भैया बहिनों द्वारा रक्षा बन्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अजय शर्मा, प्रबन्ध समिति के गिरीष चन्द्र सर्राफ तथा ओमप्रकाष बंसल ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अजय शर्मा ने आगन्तुक अतिथियों का परिचय कराया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। विद्यालय के कार्यक्रम संयोजक बालकृष्ण, कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थित लोगों में ओमप्रकाश बंसल, उपप्रधानाचार्य प्रदीप मिश्रा, डाॅ. राकेश चन्द्र चतुर्वेदी, हिमानी वाष्र्णेय, रश्मि शर्मा, रचना देवी, सीमा चैधरी, आभा द्विवेदी, प्रीति चैधरी, शालिनी चतुर्वेदी, राजवीर सिंह, डाॅ. हरीश सारस्वत, महेष गोस्वामी, उमाशंकर, विजय यादव, सुशान्त पाण्डेय, निर्मल सिंह राना, अमित चतुर्वेदी, हरेश सिंह, प्रेमषंकर आदि ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।






Related Items
इश्क़ को मिले कानूनी मान्यता, उम्र सीमा 15 साल करने की जरूरत
सिर्फ 'सीमा विवाद' नहीं, यह संघर्ष 'सभ्यताओं की लड़ाई' है…!
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई