मथुरा। स्वच्छता रेल मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत मथुरा छावनी रेल स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए अमित कुमार मण्डल वाणिज्य निरीक्षक ने कहा कि साफ -सफाई हमारे लिए काफी आवश्यक है। कुछ स्थानों पर लोग साफ -सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं, जो बाद में बीमारी का कारण बन जाती है। रेलवे स्टेशन सार्वजनिक स्थल के रूप में है, जहां पर हर प्रकार के लोगों का आना-जाना बना रहता है। ऐसे स्थानों पर सफाई आवश्यक है। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के व्यवस्था दिवाकर राय, राजीव रंजन झा, ब्रजेश कुमार, मनोज गुप्ता, अशोक मिश्रा, भूकेश कुमार, आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।
Subscribe now
Login and subscribe to continue reading this story....
Related Items
रामरथ व कृष्ण मनोरथ के घोड़े पर सवार भाजपा के लिए बहुत अहम है मथुरा
मथुरा की गलियों में बरसने लगा है होली का रंग
'कोतवाल' के रूप में मथुरा की रक्षा करते हैं महादेव