मथुरा। जिला एवं शहर महिला कांग्रेंस की बैठक जिलाध्यक्ष कमलेश चैधरी के कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में केन्द्रीय मंत्री गिर्राज सिंह द्वारा सोनिया गान्धी के प्रति की गई अशोभनीय एवं नस्लभेदी की टिप्प्णी की घोर निन्दा की। इस अवसर पर कमलेश चैधरी, राजरानी निमेष, कृष्णा शर्मा, गायत्री शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी की जितनी निन्दा की जाये उतनी कम है उक्त टिप्पणी से विश्व की महिलाओं का अपमान हुआ हैं। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री से ऐसे असभ्य मंत्री को मंत्री मंडल से बर्खास्त किये जाने की माॅग की। बैठक में ओला वृष्टि से जनपद के किसानों की फसल को भीषण आपदा मानते हुए किसानों को मुआवजा देने की माॅग की गई। बैठक में दिलकिश उस्मानी, कमला शर्मा, ममता, नीलम कुलश्रेष्ठ, बन्टी गोला, रिषी कुलश्रेष्ठ, शान्ति गोला, प्रकाश शर्मा, आदि उपस्थित थे।






Related Items
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य
हम सबके अंदर प्रकाश विद्यमान है...
रासद छोड़ चमन शर्मा हुए भाजपाई