माता-पिता से अलग रहने पर श्रद्धा कपूर बोली...

माता-पिता से अलग रहने पर श्रद्धा कपूर बोली...बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनके मुताबिक, वह अपने माता-पिता से अलग घर में रहने की योजना बना रहीं हैं। इस पर ‘बागी’ अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने माता-पिता के बिना रहने की कल्पना भी नहीं कर सकती।

श्रद्धा ने कहा, ‘‘मैं कहीं नहीं जा रही। इस तरह की खबरें सही नहीं हैं। मैं अपने माता-पिता के साथ ही रह रही हूं। मैं उनके बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती।’’

उन्होंने बताया, ‘‘मुझे अपार्टमेंट मिला है, लेकिन यह मेरे लिए ऐसी जगह है, जहां मैं अपने ऐसे समान रख सकती हूं, जो यहां मेरे कमरे में नहीं आते। मैं वहां रहूंगी नहीं। मैं अपने परिवार के साथ खुश हूं।’’ वर्तमान में फिल्म ‘बागी’ की सफलता का आनंद ले रहीं अभिनेत्री ने पहले ही अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए फिल्म की शूटिंग का समय है। फिल्म ‘बागी’ रिलीज होने के बाद, मैंने ‘ओके जानू’ की शूटिंग शुरू कर दी।’’ साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म ‘बागी’ शब्बीर खान द्वारा निर्देशित है, इसमें टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. 'सूबेदार' में 'तेजाब' के 'मुन्ना 'की याद दिलाते हैं अनिल कपूर

  1. जहां गिरा माता सती का हृदय, वहीं बसा है अंबा माता का मंदिर

  1. भक्तों के हर दुख का निवारण करती है पपलाज माता




Mediabharti