
मथुरा। वृन्दावन में आज सपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार थे। इस मौके पर उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं ने विगत दिनों यहां आये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा की गयी विकासकारी घोषणाओं पर खुशी व्यक्त करते हुए मिष्ठन वितरण किया।
श्री सिकरवार ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की है और जनपद के विकाश का जो भरोसा दिलाया है वो काबिले तारीफ है। उन्होंने गोवर्धन को तहसील बनाने की घोषणा को पूरा किया, कई सडको को फोर लाइन बनाने की घोषणा की, विधवा महिलाओ का बस में किराया फ्री किया, विधवा महिलाओ को अपने हाथ से साडी बांटी और बच्चो को लैपटॉप वितरित किये। साथ ही उन्होंने इस मौके पर पूरा भरोसा दिलाया कि मथुरा के विकास के लिए धन की कोई कमी नही आने दी जायेगी। श्री सिकरवार ने इस मौके पर मथुरा के एसएसपी और डीएम को बहुत बहुत बधाई दी। सपाईयों ने इस कार्यक्रम सफल होने पर मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की।






Related Items
भारत में प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी की कहानी...
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जवाहरबाग कांड में चूक हुई, जांच चल रही है : मुख्यमंत्री