शंकर महादेवन का ये है नया प्रोजेक्ट

शंकर महादेवन का ये है नया प्रोजेक्टमशहूर गायक व संगीतकार शंकर महादेवन का कहना है कि भारत के युवा लोक संगीत को खूब पसंद करते हैं। उनके नए प्रोजेक्ट माई कंट्री माई म्यूजिक लोक संगीत पर आधारित है। उन्हें उम्मीद है कि इसे लोग पसंद करेंगे। महादेवन ने कहा, मुझे लगता है कि गीत हर अवसर के लिए है और भारत संगीत से भरा है। लोक गीत हमारा लोकप्रिय संगीत है। यह कहना गलत है कि युवाओं को रॉक म्यूजिक ही पसंद है। यह हमारे शो पर मिली प्रतिक्रिया से महसूस हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने देश के संगीत पर गर्व है और यही उद्देश्य है।

माई कंट्री माई म्यूजिक के लिए महादेवन ने विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ सहयोग किया है। उन्होंने कहा, इस शो में पूरी दुनिया को साथ लिया गया है, क्योंकि यह प्रामाणिकता के साथ आधुनिकता के सही संतुलन के साथ है, जो पूरी दुनिया में दिखाया जा सकता है। मैं गर्व से कह सकता हूं कि यह मेरे देश का संगीत है। महादेवन का मानना है कि युवा श्रोता काफी बुद्धिमान हैं।  

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login