मेरी मां बेहतरीन सिंगर है श्रद्धा

मेरी मां बेहतरीन सिंगर है श्रद्धाबॉलीवुड की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अभिनेत्री होने के साथ-साथ कई गानों को अपनी आवाज भी दी। अपनी मधुर आवाज से लाखों लोगों का दिल भी जीत लिया है। जल्द ही श्रद्धा की आवाज फिल्म रॉक आॅन 2 में भी सुनने को मिलेगी। बेटी के इस हुनर पर श्रद्धा की मां शिवांगी कोल्हापुरी को गर्व है। शिवांगी को खुद भी सुर और ताल की काफी समझ है। रॉक ऑन 2 के कई गानों में श्रद्धा की आवाज सुनकर शिवांगी काफी खुश हैं और उन्हें गर्व है कि श्रद्धा की आवाज में गजब का जादू है। इस पर श्रद्धा ने अपनी मां की तरीफ करते हुए कहा मेरी मां एक बेहतरीन सिंगर हैं। 

वो मुझे कई मौकों पर अच्छा गाना गानें के लिए मशवरा देती रहती हैं। इस बार उन्होंने रॉक ऑन 2 के गाने उड़जा रे के लिए मुझसे कहा तुम्हारी आवाज में ये गाना सुनने के बाद मुझे गर्व महसूस हो रहा है। फिल्म रॉक आॅन 2 में श्रद्धा के साथ अर्जुन रामपाल और फरहान अख्तर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।                    

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login