यमुना भक्तों ने अब तक के कार्यो का विवरण देकर बनाई डीएम से मिलने की रणनीति

मथुरा। यमुना शुद्वि संकल्प मिशन मथुरा के पं0 अनिल शर्मा ने कहा है कि अगर शासन प्रशासन यमुना को शुद्वि करने में असमर्थ है तो हमारी संस्था के कार्यकर्ता व यमुना भक्तों को यमुना की सफाई करने के लिए अनुमति प्रधान करें जिससे देश विदेश से आने वाली श्रद्धालुओं व यमुना भक्तों की भावनाओं का आदर हो सकें। उक्त विचार संस्था के कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता मे पं0 अनिल शर्मा नें पिछले एक माह में किए गए कार्यो का ब्यौरा देते हुए बताया कि यमुना शुद्वि संकल्प मिशन मथुरा के बाद दिल्ली में भी आरम्भ हो चुका है। पिछले एक माह में जो श्रीकृष्ण गंगा घाट पर मिशन द्वारा घाटों का सौदर्यीकरण व जीर्णोद्वार का कार्य निरंतर जारी है। इसी के अन्र्तगत सर्वप्रथम आधुनिक मशीनों की सहायता से पहले घाटों के किनारे जो बडी मात्रा में गंदगी थी उसकी सफाई की गई और उस स्थान पर यमुना पार्क बनाया गया। इस पार्क में हरियाली लाने के उद्ेश्य से बडे स्तर पर वृक्षारोपण भी मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इसके साथ ही शुद्व जल के लिए यमुना में निचले स्तर से खुदाई करके शुद्व जल का स्त्रोत भी निकाला गया है जिसकी सहायता से आगे आने वाले समय में शं यमुना का प्राचीन स्वरूप देखने का सौभाग्य यमुना भक्तों कों प्राप्त होगा। सुमित शर्मा ने कहा कि मिशन 2015 को सफल बनाने के लिए आगामी दिनों में जिलाधिकारी से वार्ता कर उन्हें मिशन की रणनीति से अवगत कराया जाएगा और उनसे अनुरोध किया जाएगा कि प्रत्येक घाट पर या तो प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएं और उनके नियंत्रण कक्ष बनाकर निगरानी रखी जाए जिससे यमुना को प्रदूषित करने वाले लोगों का चेहरा सामने आए और उसे दंडित किया जाए। यदि प्रशासन ऐसा करने में असमर्थ हो तो इस सुझाव को पूरा कराने के लिए मिशन को परमीशन दे ताकि मिशन स्वंय इस कार्य को कराकर भक्तों केद यमुना मां को शुद्व रखने के सपने को साकार किया जा सके। मनोज ठाकुर ने कहा कि यदि प्रशासन ऐसा करने में असमर्थ होता है तो कार्यकर्ता स्वंय प्रत्येक घाट पर जाकर यमुना में गंदगी कर उसे दूषित करने वाले लोगों की निगाहबंदी करेंगे। पंकज पंडित ने कहा कि इस मिशन को और अधिक गति देने के लिए मिशन के कार्यकर्ताओं आगामी समय में जगह जगह कैम्प लगाकर लोगों को संकल्प पत्र भरवाएंगे जिससे वे भी इस कार्य में सहयोग कर लोगों को जागरूक कर सके। महंत राधा चरण महाराज व आनंद दास बाबा ने कहा कि आज पतित पावनी मां यमुना भंयकर प्रदूषण से ग्रस्त है और उसे इस बंधन से मुक्त कराना प्रत्येक ब्रजवासी व सभी वर्ग के लोगों का कर्तव्य है। जब तक मां यमुना शुद्व नहीं होगी कोई भी चुप बैठने वाला नहीं है। प्रेम चैधरी का कहना था कि यमुना की इस मुहिम में युवाओं को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। जब तक युवा सरकार को अपनी ताकत का अहसास नहीं कराएंगे तब तक सोयी हुई सरकार नहीें जगेगी। उन्होंने युवाओं से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की। ऋचा शर्मा व मुकेश ठाकुर ने सभी धार्मिक संगठन व सभी वर्ग के लोगों से जाति पांति व राजनीति से हटकर मिशन को बडी संख्या में सफल बनाने में अपना योगदान देते हुए एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज अदा करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर लपूटी पंडित, केशव चतुर्वेदी, ललित देशमां, मनोज ठाकुर, नीरज शर्मा, त्रिलोकी पंडित, राजेश तिवारी, सावित्री देवी, भोला पंडित, दीपक राज, राजीव शर्मा, तुलसी पंडित, गुड्डू गौतम, दीपक शर्मा, मंटू बाबा आदि उपस्थित थे।

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पगोड़ा शैली में बना है चार छतों वाला हिडिंबा देवी मंदिर

  1. मौलिक ऊर्जा अवतार महायोगिनी माया का मां कैला देवी मंदिर

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य




Mediabharti