यदि आपको भी भूलने की आदत है। कई बार जरूरी सामान इधर-उधर रख कर भूल जाने की समस्या है। इसका एक प्रमुख कारण होता है एकग्रता की कमी होना। ज्यादातर बच्चों और बुजुर्गों में ये आम समस्या बनी रहती है। वैसे तो आपको ये सामान्य सी आदत लगती होगी। लेकिन कई बार ये यही आदत एल्जाइमर जैसी बीमारी के रूप में सामने आती है। अगर आपको भी ये समस्या महसूस होती है तो अपने आहार में सेज की पत्तियों की चाय शामिल कर लीजिए। गारंटी है इससे आपको बेहद फायदा होगा। आपको शायद यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन ये एक आजमाया हुआ नुस्खा है। वैसे तो ये पौधा सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसलिए यह बगीचे में आसानी से मिल जाता है। इसके इस्तेमाल से कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलते है। इसके सेवन से न केवल आपकी याददाश्त मजबूत होगी, बल्कि यह स्वास्थ्य सबंधी जैसे कि कोल्ड, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों और बुखार व्यक्ति की भी दिमाग तेज कर देता है। इस पौधे का शोध भी किया जा चुका है। जिससे यह बात सामने आई कि यह वास्तव में याददाश्त बढ़ाने के रूप में प्रभावी ढंग से काम करता है। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूकैसल एण्ड नॉर्थमबिया में मेडिक्लिनिकल प्लांट रिसर्च सेंटर ने एक अध्ययन किया। जिसमें
अध्ययनकर्ताओं ने 18 से 37 साल की उम्र के 44 लोगों पर यह रिसर्च की। इनमें से कुछ लोगों को सेज के ऑयल कैप्सूल दिए गए और कुछ को प्लेसबो। इसके बाद उन्हें कुछ शब्द याद करने के लिए दिए गए। परिणाम में सामने आया कि जिन लोगों को ऑयल कैप्सूल दिया गया था, उनको ज्यादा शब्द याद थे।
इसके खाने से कोई साइट इफेक्ट भी नहीं है। रिसर्च के अनुसार सेज के पौधा एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है। जो फायदेमंद है,लेकिन इसका इस्तेमाल प्रोग्नेंट महिला को नहीं करना चाहिए। सेज के पत्तो का इस्तेमाल आप चाय में डालकर कर रोज पी सकते है आप अपने सिर पर सेज ऑयल से मालिश कर सकते हैं। इन सबके अलावा आप इसे सूप, पिज्जा आदि में टेस्ट के लिए यूज कर सकते हैं।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
असली प्रगति के लिए पहले दिल और दिमाग हो दुरुस्त
इन पांच कारणों से आपके फेफड़ों को होता है भारी नुकसान…
इन वजहों से निकलते हैं आपके सलोने से चेहरे पर मुहांसे…