पांच हजार प्रतिदिन पुलिस कर्मचारी वसूलेंगे शमन शुल्क
जागरूकता छोड़ चालान काटने में व्यस्त हुयी पुलिस
मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया है उत्तर प्रदेश यातायात पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक के निर्देश पर अक्टूबर 2016 में 17 करोड़ सड़क पर चेकिंग के दौरान शमन शुल्क वसूल किया है। जो के अपने आपमें एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है इस आंकड़े के सामने आने के बाद यह पता चलता है कि सड़क पर चलने से पहले यातायात के नियमों के बारे में लोग कितने जागरुक हैं लोगों पर आर्थिक शुल्क वसूल करने से लोगों में कोई जागरुकता नहीं आएगी । नवंबर के महीना में भी यातायात पुलिस केवल लोगों के चालान कर रही है किसी भी तरह का जागरूकता का कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया नवंबर का आधा महीना गुजर चुका है । जानकारी के अनुसार मथुरा यातायात पुलिस को नवंबर महीने में 3700000 वाहन चालान शमन शुल्क अकेले मथुरा से वसूल करना है। इसलिए हर चैराहे पर बैठा हुआ यातायात पुलिस का कर्मचारी 5000 प्रतिदिन के हिसाब से वसूल करके देगा इसलिए यातायात पुलिस का सारा ध्यान शमन शुल्क को वसूल में लगा हुआ है । जबकि साल का नवंबर का महीना 1 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक यातायात पुलिस के द्वारा बढ़ते हुए सड़क दुर्घटनाओं को मध्य नजर रखते हुए अनेक प्रकार के जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करके लोगों के सड़क दुर्घटना के प्रति जागरुक करने के लिए मनाया जाता रहा है लेकिन आज पुलिस के पास समय ही नहीं है ।






Related Items
यातायात की लगातार बढ़ती अव्यवस्था से घुट रहा है आगरा शहर
सरकार के इन दस कदमों से देश में बिछेगा सड़क व यातायात व्यवस्था का जाल
मुड़िया पूर्णिमा मेले में यातायात की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश