कांग्रेसजन पुतला दहन करते हुए
25 सांसदों के अलौकतांत्रिक तरीके से निलम्बित किए जाने के विरोध में
मथुरा। जिला युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 25 सांसदों को अलौकतांत्रिक तरीके से निलंबित किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया तथा मोदी व सुमित्रा महाजन का पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि आज जो सदन में गरीब किसान और व्यापम घोटाले में 50 लोगों की जान चली गई और शिवराज से इस्तीफा मांग की। हजारों किसान भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। इस पर भाजपा कहती है कि किसानों का आत्महत्या करने के अनेक कारण है। भाजपा की सरकार के दबाव में सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के 25 सांसदों को अलौकतांत्रिक तरीके से अपनी हिटलरशाही दिखाते हुए निष्कासित कर दिया। जिसका युवक कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि 3 अगस्त को काला दिवस के रूप में याद रखेगा क्योंकि यह सरकार पूर्ण बहुमत में इसलिए विपक्षी आवाज दबाई जा रही है। प्रदर्शन व पुतलादहन करने वालों में हाजी साबुद्दीन, डा. जमुना प्रसाद, अशोक शर्मा, मनोज गौड़, जगतनरायन अग्रवाल, हरप्रसाद शर्मा, पंकज पाठक, अनामधन्य तिवारी, केके शास्त्री, राधाकांत शर्मा, अजय कुमार, दीपक करोतिया आदि मौजूद थे।






Related Items
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य
लाल बहादुर का ‘श्रीवास्तव’ से ‘शास्त्री जी’ बनने तक का सफर...
कथावाचन व समाज सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहे देवीराम शास्त्री