कुसुम सरोवर पर सजाये गये कुसुमाधीश महादेव का भव्य फूल बंग्ला एवं उपस्थित युवा
गोवर्धन। धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्मारक कुसुम वन सरोवर पर सावन के विगत सोमवार को कस्बे के नवयुवक मित्रमण्डल द्वारा भव्य फूल बंग्ला एवं अलौकिक विद्युत की सजावट की गयी। वहीं अगले दिन इस कार्यक्रम का विशाल भण्डारा भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने अपने स्वयं के हुनर का परिचय देते हुए भगवान कुसुमाधीश महादेव का भव्य फूल बंग्ला सजाया और रूद्राक्ष, कमल गटटा, कमल के फूल, विभिन्न प्रकार के मातियों से भगवान शिवशंकर के शिवलिंग का अनूठा श्रंगार किया। जिसके दर्शनों के लिये दूर दूर से भक्तों का सैलाब कुसुम सरोवर पर उमड़ पड़ा। कुसुम सरोवर की अनूठी छटा के ही बीच सजाये गये कुसुमाधीश महादेव के अनूठे दर्शनों से भक्तवृन्द अभिभूत हुए बिना न रह सके। इस मौके पर दीपक तिवारी, विष्णु गोस्वामी, विनायक दत्त शर्मा, गोविन्द तिवारी, साहिल दीक्षित, तरूण कुमार दीक्षित उर्फ तन्नू, वीर प्रताप सिंह उर्फ बीपी, ओंकार शर्मा, शुभम शर्मा, अजय कुमार, सुमित कुमार शर्मा, महन्त राधाबल्लभ शर्मा, गोपी जोगी आदि उपस्थित थे।






Related Items
गुरु दत्त की विरासत संग पुणे में होगा विश्व सिनेमा का संगम
सांपों के लिए भयमुक्त स्थान है श्री गरुड़ गोविन्द मंदिर
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई