यूपी में लोग बदलाव के लिए तैयार रहें-पीएम मोदी

यूपी में लोग बदलाव के लिए तैयार रहें-पीएम मोदीकुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रैली को संबोधित किया। नोटबंदी के बाद मोदी की पूर्वांचल में दूसरी परिवर्तन रैली है। इससे पहले गाजीपुर में पीएम मोदी रैली कर चुके हैं। इस मौके पर पीएम ने कहा कि यूपी में परिवर्तन का समय अब आ गया है। यूपी के लोग बदलाव की तैयारी करें।

 

कुशीनगर की सियासत धारा के विपरीत चलती रही है। आजादी के बाद पहले आम चुनाव में ही यहां के लोगों ने कांग्रेस की राह छोडक़र सोशलिस्ट पार्टी का परचम लहराया था। यहीं के रामकोला गन्ना किसान आंदोलन के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में मुलायम सिंह यादव की भी ताकत बढ़ी। बदलाव का तेवर यहां की फितरत में है, 2014 में पूरे प्रदेश की तरह कुशीनगर ने भी कमल खिलाने में कोई कोताही नहीं की। अब मोदी के जरिये भाजपा यहां मिशन 2017 फतह करने में जुटी है।

 

बाढ़ का प्रकोप और गरीबी झेल रहे कुशीनगर में गन्ने की खेती पहले ही दम तोड़ चुकी है। इंसेफलाइटिस की मार से यहां का बचपन पिछले तीन दशकों से कराह रहा है। पीएम की परिवर्तन रैली के लिए जबर्दस्त तैयारियां की गई है। कुशीनगर जनपद के कसया एअरपोर्ट पर रैली स्थल की साज-सज्जा के साथ लगे डॉ. भीमराव अंबेडकर और सरदार वल्लभभाई पटेल के पोस्टर कुछ राजनीतिक संदेश भी दे रहे हैं।   

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. एक छोटी सी दुकान तक ऐसे पहुंची बदलाव की हवा...

  1. वैश्विक मंचों पर अपनी ताकत दिखाने को तैयार है भारत

  1. भारत के आर्थिक बदलाव में महिलाओं की है अग्रणी भूमिका




Mediabharti