रमणरेती में हुआ यमुना शुद्धि मिशन के कैम्प कार्यालय का शुभारंभ

 यमुना शुद्धि मिशन के रमणरेती कार्यालय का दृश्य 

मथुरा। यमुना मिशन 2015 को और अधिक गति देने के लिए शनिवार को मिशन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्वामी हरदेवानंद जी महाराज व मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने रमणरेती में अपने कैम्प कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने मां यमुना से प्रार्थना की कि अन्य स्थानों की भांति ही यहां भी यमुना भक्तों का समर्थन उन्हें प्राप्त हो। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गोकुल, महावन, रमणरेती आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से संकल्प पत्र भरवाकर लोगों को यमुना शुद्धि का संकल्प दिलवाया। इस दौरान मिशन के पदाधिकारियों ने वहां बनाए गए छोटे सरोवर का भी औचक निरीक्षण कर वहां कार्य कर रही कमेटी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पं. अनिल शर्मा ने बताया कि अदृश्य शक्तियों की प्रेरणा से यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 का जन्म हुआ और यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए शुरू की गई यह पहल धीरे-धीरे रंग भी लाने लगी। उन्होंने बताया कि मथुरा के घाटों को उनका प्राचीन रूप देने के बाद अन्य शहरों में यह अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, नीलम गोस्वामी, राजेश तिवारी, हीरामणि, शांति बाई, भोला पंडित, राकेश पंडित, भूरा पंडित, मनोज ठाकुर, अजय, गोविन्द ठाकुर, दीपक राज, मनीष राजपूत, बिल्ला उस्ताद, प्रदीप शर्मा, बलराम शर्मा, बाबा मणिदास, पंकज, रामवीर, राजू पेंटर आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांपों के लिए भयमुक्त स्थान है श्री गरुड़ गोविन्द मंदिर

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. बाबा बटेश्वर नाथ धाम से जुड़ी हैं सैकड़ों कहानियां




Mediabharti