राज्यसभा में मंदसौर महिलाओं की पिटाई और दयाशंकर मुद्दे पर हंगामा

राज्यसभा में मंदसौर महिलाओं की पिटाई और दयाशंकर मुद्दे पर हंगामानई दिल्ली । आज मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। मायावती ने राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दयाशंकर सिंह और मंदसौर में गौ मांस पर दो महिलाओं की पिटाई का मामला उठाया। मायावती के द्वारा ये मुद्दा उठाते ही सदन में हंगामा हो गया। इस मुद्दे पर सदन में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने मायावती का समर्थन किया। मायावती ने दयाशंकर सिंह का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दयाशंकर सिंह बीजेपी शासित राज्य झारखंड में हैं। मायावती ने कहा कि इससे साफ होता है कि बीजेपी दयाशंकर को बचा रही है। मायावती ने मंदसौर में बीफ अफवाह पर दो महिलाओं की पिटाई का मामला उठाते हुए कहा कि वैसे तो बीजेपी नारा देती है महिलाओं के सम्मान में बीजेपी मैदान में जबकि बीजेपी शासित राज्य में महिलाओं की पिटाई होती है। मायावती ने कहा कि मंदसौर में खुद को गौर रक्षक बताने वाले कुछ लोगों ने दो महिलाओं की पिटाई कर दी और पुलिस पूरी घटना के दौरान मूक दर्शक बनकर खडी रही। इस पर सदन में हंगामा हो गया। इस पर बीजेपी सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हिंसा की घटना चाहे जिस किसी राज्य में हो निंदनीय है।           

 

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login