रालोद ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर की यमुना प्राधिकरण गठित करने की माॅग

मथुरा। रालोद महासचिव जयन्त चैधरी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख यमुना प्राधिकरण के गठन की मांग की राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद जयन्त चैधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से यमुना प्राधिकरण के गठन एवं कुशल व पारदर्शी संचालन के लिए सरकार द्वारा संसद में बिल पेश करने की मांग की है। रालोद महासचिव ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए बधाई भी दी है। उन्होंने उमा भारती को जल संसाधन मंत्रालय के साथ साथ गंगा की सफाई के लिए विशेष तौर पर गठित मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने पर खुशी जताई है। जयन्त चैधरी ने लिखा है कि यमुना नदी कई प्रदेशों से होकर गुजरती है। नगर पालिकाओं और प्रदेश सरकार की एजेंसियों की उदासीनता के कारण यह नदी दूषित हो रही है। अतः यमुना की सफाई के लिए बनी योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखने के लिए प्राधिकरण बनाने की आवश्कता है जो राष्ट्रीय स्तर पर पूरी नदी की समीक्षा कर सके। पूर्व सांसद जयन्त चैधरी ने 15वीं लोकसभा में यमुना नदी की सफाई का मुद्दा संसद में उठाया। वह यमुना सफाई अभियान के मुद्दे पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सम्पर्क में रहे और यमुना नदी को स्वच्छ करने हेतु बनी योजनाओं की देखरेख के लिए यमुना नदी बेसिन प्राधिकरण की स्थापना का मुद्दा 22 नवम्बर 2010 को नियम 377 के तहत सदन में उठा चुके हैं तथा इस विषय पर प्राइवेट मेम्बर बिल लाने का भी प्रयास किया है। यमुना में प्रदूषण इस हद तक है कि कई शहरों में यह नदी अब नाले में तब्दील हो गई है। यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराना धार्मिक, स्वास्थ्य एवं आर्थिक दृष्टि से बेहद जरूरी है। इस नदी से करोड़ो लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। समय समय पर साधु संत समाज, बुद्धिजीवी वर्ग और सामाजिक संस्थाएं यमुना बचाओ आन्दोलन के तहत संगम से दिल्ली तक पदयात्रा करते रहे हैं। यमुना एक्शन प्लान पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। यमुना की सफाई के लिए जो योजनाएं बनीं, वे न तो व्यावहारिक साबित हुईं और न ही सार्थक। आज की स्थिति यह है कि बहुत बड़ी मात्रा में औद्योगिक और घरेलू कचरा बिना किसी ट्रीटमेंट के इस नदी में बहाया जा रहा है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti