राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का दो दिवसीय महाअधिवेशन समाप्त

 अधिवेशन में भाग लेते व्यापारी गण केन्द्र का ‘मेक इन इण्डिया’ बना ‘टेक इन इण्डिया’ः अमित

मथुरा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन के मौके पर बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार का मेक इन इण्डिया बड़े हुये टैक्स के कारण टेक इन इण्डिया हो गया है। इलैक्टोनिक रेडीमेड, मोबाइल, जूता आदि के खुदरा व्यापारी आॅनलाइन ट्रेडिंग के चलते समाप्ति के कगार पर है। लघु एवं कुटीर उद्योग रक्षा उडयन, फार्मा क्षेत्र व सिंगल ब्रान्ड रिटेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सौ प्रतिशत एफडीआई की योजना से आने वाले समय में उद्योग जगत की कमर टूट जायेगी। आज देश के कुछ उद्योगपतियों को तो लाभ दिया जा रहा है लेकिन छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिये कोई योजना नहीं बन रही। सौ प्रतिशत एफडीआई से सुनिश्चत हो रहा है कि देश में उद्योग विदेशी लगायेंगे। उसका लाभ कमायेंगे और हमारे देश के लोग नौकर बन कर रह जायेंगे। हम इसका विरोध करते है।

 आज देश का किसान बेहाल है व्यापारी परेशान है अधिकारी मालामाल है। चुनावों से पूर्व प्रधानमंत्री टैक्स का आंतक समाप्त करने की कहते थे लेकिन आज इनकम टैक्स की रेड, सर्च सिक्योरिटी केस, रिअसिसमेन्ट नोटिस आदि की बाढ़ आ गई है जिससे व्यापारी प्रताड़ित हो रहा है। कालाधन के नाम पर विदेशों से एक रूपये भी नहीं आया। व्यापारियों को भ्रष्ट व कर चोर बताया जा रहा है। अधिवेशन में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। नवनियुक्त प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री जगत नारायण अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वाभिमान के साथ खिलावड़ नहीं होने दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष दिलिप चैधरी ने व्यापारियों के शोषण के विरूद्ध आवाज ऊठाने के लिये संगठन मजबूती का भरोसा दिलाया। कई प्रदेश और जनपद के व्यापारी इस मौके पर मौजूद थे। मथुरा से उमेश भारद्वाज, कल्पना गर्ग, रजत अग्रवाल, हरियाणा से अशोक गुबानी, कानपुर से प्रमोद जायसवाल, पीके अग्रवाल उत्तराखंड आदि देशभर के व्यापारी मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जूतों पर जीएसटी दर बढ़ाने का व्यापारी कर रहे हैं विरोध

  1. जल्द होगी व्यापारी संघर्ष समिति की बैठक किया जाएगा गठन

  1. तमंचे की नोंक पर व्यापारी से 50 हजार की लूट




Mediabharti