बीकानेर । पुणे में हुए 60वें राष्ट्रीय निशानेबाजी खेलों के समापन के अंतिम दिन बीकानेर के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हेमेन्द्र सिंह कुशवाह ने वर्ष के अंत से पूर्व कांस्य पदक पर निशाना साधा।
कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी बीकानेर के तृतीय वर्ष के छात्र हेमेंद्र सिंह ने कठिन मुकाबले में कांस्य पदक जीता। राजस्थान टीम के मैनेजर अखिलेश प्रताप सिंह ने पुणे से बताया कि हेमेन्द्र सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर वर्ग के क्लासिफिकेशन राउंड में अच्छा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में सेना, हरियाणा और पंजाब के निशानेबाजों के कड़े मुकाबले के बीच 173 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। पदक जीतते ही राजस्थान के अन्य निशानेबाजों में हर्ष की लहर दौड़ गई। पदक जीतने के बाद अपनी उपलब्धि पर हेमेन्द्र सिंह ने कहा के वे थोड़े दबाव में थे और स्वर्ण पदक के इतना करीब आकर चूक गए। हेमेन्द्र सिंह फरवरी में दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता के लिए 11 जनवरी को पूना में ट्रायल देंगे। हेमेन्द्र सिंह की इस उपलब्धि पर जिला राइफल संघ बीकानेर के अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, कोषाध्यक्ष वीरेंदर देवड़ा, अनिल शुक्ला, संजय गुप्ता, राजेंद्र भाटी, अभय पारीक आदि ने खुशी जताई है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
समावेशिता, विश्वसनीयता और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रतिबद्ध है रेडियो
राष्ट्रीय हितों के लिए गंभीर ख़तरा है विभाजनकारी राजनीति
राष्ट्रोत्थान का उद्देश्य लेकर हुई थी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना