लिस्बन। पुर्तगाल के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पिछले काफी समय से पूरी दुनिया पर छाए हुए हैं। रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मैसी के बीच हमेशा नं.1 की जंग चलती रहती है। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी अभी तक अपने देश को फीफा विश्व कप का खिताब नहीं दिला पाए हैं।
रोनाल्डो स्पेनिश लीग में जहां रियल मैड्रिड की जान हैं, वहीं मैसी बार्सिलोना के लिए कमाल करते हैं। इस बीच 12 साल पहले रोनाल्डो द्वारा बनाया गया एक रिकॉर्ड टूट गया है। पुर्तगाल टीम में सबसे कम उम्र में किसी मेजर टूर्नामेंट के लिए चुने जाने का रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम था, लेकिन अब रेनाटो सांचेज ने इस पर कब्जा जमा लिया है।
सांचेज को महज 18 वर्ष की उम्र में यूरो कप के लिए टीम में चुना गया है। इससे पहले 2004 में रोनाल्डो को पुर्तगाल टीम में इसी टूर्नामेंट के लिए चुना गया था। उस समय रोनाल्डो की उम्र 19 साल और चार महीने थी। सांचेज की उम्र 18 साल और 10 महीने है। मोनाको मिडफील्डर बर्नार्डो सिल्वा पिछले सप्ताह चोटिल हो गए जिसके चलते सांचेज को चुना गया। इसके अलावा सांचेज की तुलना भी रोनाल्डो से की जा रही है लेकिन अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि क्या वे रोनाल्डो जितने सफल होते हैं या नहीं।
इसी महीने सांचेज ने जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख के साथ पांच साल का करार भी किया है। पुर्तगाल को यूरो कप में ग्रुप एफ में आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और हंगरी के साथ रखा गया है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
‘सेंसर में गड़बड़ी के कारण हो सकता है मुंगेशपुर में रिकॉर्ड तापमान’
स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखने का अहम साधन है आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता
भारतीय पैरा-एथलीट्स ने रचा इतिहास, पदकों का बनाया रिकॉर्ड