लाखों संत-भक्तों के प्रेरणास्त्रोत और राष्ट्र सेवक थे गीतानंद महाराज

गीता आश्रम में स्वामी गीतानंद महाराज जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते महामंडलेश्वर डा.स्वामी अवशेषानंद महाराज व हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्टार एसएस कुलश्रेष्ठ।पुण्यतिथि पर महाराजश्री को नमन कर भावांजलि अर्पित की

उनके कार्यों को याद कर उनसे प्रेरणा लेने पर दिया जोर

मथुरा। महान विभूति सद्गुरूदेव श्रीस्वामी गीतानंद जी महाराज भिक्षु: की द्वादश पुण्यतिथि पर वृन्दावन के गांधी मार्ग स्थित श्री गीता आश्रम में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। इस दौरान मंहत, संत व धर्माचार्यों ने आध्यात्म चिंतन के साथ महाराजश्री को नमन कर भावांजलि अर्पित की। वहीं समाजसेवियों ने भी समाज और राष्ट्र हित में संत गीतानंद जी महाराज द्वारा किये गये कार्यों को याद कर उनसे प्रेरणा लेने पर जोर दिया।

महामंडलेश्वर डा.स्वामी अवशेषानंद महाराज की अध्यक्षता में आयोजित विराट श्रद्धांजलि सभा में हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्टार एसएस कुलश्रेष्ठ ने कहा कि महाराजश्री की भक्ति के साथ-साथ सेवा में विशेष रूचि थी। उन्होंने देश में किसी तरह की आपदा आयी हो या फिर सीमा पर युद्ध हो हर समय अपने सरल ह्दय का दर्शन कराते हुए पीडित मानवता की सेवा में कोई कसर नहीं छोडी। उन्होंने कहा कि गीतानंद महाराज ने गीता, वाणी और प्रवचन के माध्यम से लोगों में जनजाग्रति पैदा की। वहीं आध्यात्म के माध्यम से मानव को जोडने का जो काम किया वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजश्री के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। महामंडलेश्वर डा.स्वामी अवशेषानंद महाराज ने कहा कि गीतानंद महाराज ने जीवन पर्यंत श्रीमद्भगवत गीता का प्रचार-प्रसार कर भक्तों को सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात संतो, महन्तों, महामंडलेश्वरों का विशेष भण्डारा हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, महामंडलेश्वर स्वामी चित्तप्रकाशानंद, नवलगिरी, भास्करानंद, हरिबोल बाबा, आदित्यानंद, स्वामी सुरेशानंद, प्रहलाद दास, विवेक मुनि, साध्वी सरोज बाला, नंदनि गिरी, विमल गिरी, ज्ञानेन्द्र गोस्वामी, प्रकाश अरोडा लंदन, संजय मेहता, डा.मनोज मोहन शास्त्री, मनोजमोहन मिठ्ठा, डा.मेहता, सोम छावडा, चिन्मय छावडा, वीरेन्द्र गोयल, देवेन्द्र बधवा, डा.सिद्धार्थ बधवा, कालूराम बजाज, नरेश नारायण, डा.विनोद बनर्जी, बिहारी, पं.निर्मल, राजेन्द्र द्विवेदी, राधाकृष्ण पाठक, अनुराग पाठक आदि मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. श्री राम के सेवक, सखा और स्वामी हैं शिव... !

  1. गांव और शहर के चक्रव्यूह में फंसे ‘जोरम’ के मनोज वाजपेयी




Mediabharti