लोहवन में बच्चों को स्कूल जाने के लिये किया गया जागरूक

मथुरा। प्रदेश सरकार नया सत्र एक अप्रेंल से प्रारंभ करने जा रही है और इसके लिए हर बच्चें को विद्यालय पहुंचाने के लिए सभी शिक्षकों को जन जागरूकता अभियान चलाये जाने का निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में गाॅव लोहवन स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम, व द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहवन, जूनियर हाईस्कूल, व आस पास के प्राइवेट विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने सैकडांें बच्चों के साथ क्षेत्र में शिक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। जिसमें अभिभावकों से बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु अपने नौनिहालों को विद्यालयों में पंजीकृत कराने की अपील की गई। जिससें वह शिक्षित होकर अपने भविष्य का निर्माण कर सकें। रैली में प्रधानाध्यापिका डा0 कुसुम लता अग्रवाल, विपिन विहारी, लाड़ली शर्मा, लता, शोभा शर्मा, प्रवीन कुमार, चेतना रावत, नीतू, रेनू गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुनीता, उषा, सहित अन्य विद्यालय की शिक्षक व शिक्षिका के साथ साथ सभी स्कूलों के बच्चों के अलावा ग्राम प्रधान चन्द्रपाल विशेष रूप से मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. राम मनोहर लोहिया ने जगाई थी देश में लोक चेतना की अलख

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. मुक्त छंद से काव्य में आती है स्वाधीन चेतना




Mediabharti