वृन्दावन में 21 मई को निकाली जायेगी परशुराम शोभायात्रा- मुकेश गौतम

वृन्दावन। श्री परशुराम शोभयात्रा समिति वृन्दावन के मुख्य संयोजक पं0 मुकेश गौतम ने पत्रकारा वार्ता में जानकारी देते हुये कहा कि 21 मई को निकलने वाली भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा श्री परशुराम पार्क रमणरेती से प्रारम्भ होकर विद्यापीठ चैराहा, अठखंभा, लोई बाजार, प्रताप बाजार, अनाजमंडी, चुंगी चैराहा होते हुये रंगजी मंदिर कटरा में शोभयात्रा का समापन होगा। इस शोभायात्रा में 2 दर्जन से अधिक झांकियां, 5 बैण्ड, दिल्ली के तांसे, राया की शहनाई के अतिरिक्त विभिन्न बृजमंडल के संगठनों के पदाधिकारी इस शोभयात्रा में सम्मिलित होंगे। 20 मई 2015 बुद्ववार को संायकाल 5.30 बजे रंगनाथ मंदिर से दोपहिया वाहन रैली रंगनाथ मंदिर से प्रारम्भ होकर परशुराम पार्क पर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में करीबन 3000-4000 लोगों की उपस्थित होने की पूर्ण संभावना है। दिल्ली का सुप्रसिद्ध जिया बैण्ड के भी शोभायात्रा में आने की संभावना है। इस अभूतपूर्व शोभायात्रा में समस्त सनातन धर्म प्रेमी भक्तजन अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर शोभायात्रा को सफल बनायंे। इसके साथ ही नगर के मुख्य मार्गाें चैराहों पर विप्रजन एवं भक्तजन शोभायात्रा पर पुष्प् वर्षा एवं भगवान परशुराम की आरती करें। प्रेस वार्ता में उपस्थित जनों में राष्ट्रीय प्रवक्ता पं0 बिहारीलाल वशिष्ठ, पं0 बालकृष्ण गौतम, आचार्य रमेशचन्द्र विधि शास्त्री, बालो पंडित, पं0 जगदीश नीलम, पं0 महेशचन्द्र शर्मा, पं. मुकेश सारस्वत, अरविन्द गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, रवि शर्मा पप्पू, स्वामी गोपालाचार्य, प्रदीप गोस्वामी, विष्णु गौड, पं0 वीरेन्द्र शर्मा, पं0 छैलबिहारी शर्मा, कृष्णमुरारी मोतीवाला आदि उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. मस्तिष्क क्षय रोग उपचार के लिए खोजी अनूठी दवा वितरण विधि

  1. जब अंग्रेजों के सामने ‘अड़’ गए जगदीश चंद्र बोस...!

  1. श्री राम के सेवक, सखा और स्वामी हैं शिव... !




Mediabharti