श्याम कुण्ड सफाई अभियान में छात्रों ने बढ़ाया उत्साह

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक दिनांक 28 अगस्त को चैमुहां ब्लाॅक के ग्राम सैनवा में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने ग्रामवासियों के सहयोग से सैनवां गाँव के श्याम कुण्ड की लगातार चैथे दिन करी सफाई। आज के सफाई अभियान में छात्रों ने सफाई कर उत्साह बढाया। दर्जनों की संख्या में छात्रों ने इस अभियान में भाग लिया। लगातार सफाई से कुण्ड के कीचड़ सूख रहे हैं। प्रतिदिन कुण्ड से जलकुंभियां बाहर निकाली जाती हैं। पूरा कुण्ड जलकुंभी एवं कीचड़ से भरा हुआ है। जो धीरे-धीरे सफाई से कम हो रहा है। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि सैनवां गाँव के श्याम कुण्ड की सम्पूर्ण सफाई करने के तुरन्त बाद तरौली गाँव के कई कुण्डों की सफाई की जायेगी। इसके लिए तरौली गाँव में भी कमेटी बना दी गई है। उन्हाने बताया कि इसी प्रकार ब्रज के जितने कुण्ड हैं सभी को साफ किया जायेगा। ब्रज के सभी कुण्डों को अपने प्राचीन स्वरूप में वापस लाकर ही रहेंगे। इसके साथ ही उन्हाने सभी ग्रामवासी को जागरूक किया कि वे सभी कुण्डो व सरोवरों की सुरक्षा करें व उन्हें स्वच्छ बनायें रखें उसमें किसी भी प्रकार की गंदगी इत्यादि न डालें। ग्राम समाज सेवक कन्हैया लाल शर्मा ने कहा कि हम सभी का इस कार्य में पूरा समर्थन है। 

इस अवसर पर चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, लाल बाबा, राजेश पहलवान, महेश शर्मा, गोपाल शर्मा, सोनू शर्मा, सुभम तिवारी, रोहित कुमार, मनोज शर्मा, दीपक शर्मा, देवेश शर्मा, नरेश शर्मा, धीरज शर्मा, रवि शर्मा, सचिन शर्मा आदि छात्र एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गांव और शहर के चक्रव्यूह में फंसे ‘जोरम’ के मनोज वाजपेयी

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. इसलिए याद रखे जाएंगे अनंत कुमार




Mediabharti