मथुरा। संस्कार भारती महोली रोड इकाई द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर में पूर्व मजिस्ट्रेट कन्हैयालाल पांडेय की अध्यक्षता में काव्य सरिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुपम गौतम द्वारा सम्पादित एकादश काव्य प्रकाश का विमोचन व लोकार्पण नगर पालिका परिषद मथुरा की चैयरमैन मनीषा गुप्ता, कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा, उपबेसिक शिक्षा अधिकारी निशेष जार ने किया। पुस्तक की समीक्षा करते हुए डा. रमाशंकर पांडेय, ने पुस्तक को लेकर सरजनात्मक शैली की भूरि भूरि प्रंशसा की तथा सुदा का दान करके जो गरल का पान करते है रचना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि मनीषा गुप्ता व लक्ष्मी मिश्रा ने पुस्तक को लेकर इसें काव्य लेखन में एक और वढ़ता हुआ कदम बताया। कार्यक्रम में राहुल स्पर्शी, अन्जू मोटवानी, महेन्द्र उमा, डा. विवेक निधि, आदि ने भी अपनी रचनाए प्रस्तुत की। इस अवसर पर अनामिका दीक्षित, प्रिया शर्मा, घनश्याम हरियाणा, शांशक तिवारी, जितेन्द्र विमल, नीरज शास्त्री, योगेश आवा, ब्रजेन्द्र नागर, विशनकान्त मिलिन्द, प्रदीप अग्रवाल, मफतलाल अग्रवाल, अनिल गौतम, विनीता निगम, जीपी निगम आदि थे।






Related Items
'सूबेदार' में 'तेजाब' के 'मुन्ना 'की याद दिलाते हैं अनिल कपूर
लाल बहादुर का ‘श्रीवास्तव’ से ‘शास्त्री जी’ बनने तक का सफर...
कथावाचन व समाज सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहे देवीराम शास्त्री