
मथुरा। प्रदेश और जनपद के अब तक के विकास और सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पंहुचाने के लिये साइकिल संदेश यात्रा का श्रीगणेश आज मथुरा-वृन्दावन विधानसभा में शुरू हो गया। चिलचिलाती धूप के बावजूद लाल टोपी लगाये महिला और पुरूष कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। डाॅ. अग्रवाल, पार्टी जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, विधानसभा प्रभारी कन्हैयालाल अग्रवाल, अध्यक्ष मौहम्मद फारूख, महासचिव तनवीर अहमद के साथ कुछ देर साइकिल पर तो पूरी रैली मे खुली गाड़ी पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। साईकिल संदेश यात्रा में ‘अखिलेश-अशोक जिंदाबाद’, ‘अब की बार डाॅ. अशोक अग्रवाल’ के नारे गा रहे थे तथा साइकिलों पर सपा सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी पट्टिकायें लटकी थीं। रैली जिस-जिस क्षेत्र से गुजरी उस-उस क्षेत्र में दूर-दूर तक चमकतीं लाल टोपियों ने पूरे शहर को समाजवादी रंग में रंग दिया। साइकिल संदेश यात्रा चांदमारी चैकी, डैम्पीयर नगर, क्वालिटी तिराहा, रंगेश्वर मंदिर, होली गेट चैराहा, छत्ता बाजार, विश्राम बाजार, डोरी बाजार, चैक बाजार, लाल दरवाजा, बैरागपुरा, मसानी, सरस्वती कुण्ड, महाविद्या कालोनी, मण्डी रामदास, भरतपुर गेट, सौंख अडडा होती हुयी चैकी बागबहादुर स्थित कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुयी। संदेश यात्रा का मार्ग में स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा व शीतलपेय वितरित कर स्वागत किया गया। साइकिल यात्रा में प्रमुख रूप से रंजन वाला अग्रवाल, मुन्नी देवी यादव, प्रेमलता चैरसिया, अंशुल खण्डेलवाल, भूरा शेख, भगवती चतुर्वेदी, राकेश गौड़, धर्मवीर अग्रवाल, बच्चू सिंह यादव, राजेश कण्डेरे, जाकिर कुरैशी, शैलेन्द्र शर्मा शैलू, शाकिर कुरैशी, बल्लभ भाई कुशवाह, अभिषेक गुप्ता पिंटू, डाॅ. सीएल शर्मा, अरूण दीक्षित, गुरूमुखदास, सभासद प्रदीप यादव, कुंजबिहारी भारद्वाज, रवि यादव, राजेश यादव, नारायण दास यादव, कुसुम मिश्रा, जितेन्द्र सेंगर, छैलबिहारी त्रिपाठी, बंटी अग्रवाल, नीटू शर्मा, चन्द्रमणि अग्रवाल आदि मौजूद थे।
बाॅक्स
साइकिल संदेश यात्रा आज का कार्यक्रम
मथुरा। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पंहुचाने के उददेश्य से प्रदेशव्यापी आहवान पर सपा महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली जा रही साइकिल संदेश यात्रा दूसरे दिन कल 2 मई सोमवार को मछली मण्डी, दरेसी रोड, गोविंदपुर, आजमपुर क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। सपा मथुरा-वृन्दावन विधानसभा क्षेत्र के कैम्प कार्यालय चैकी बागबहादुर से सुबह दस बजे डाॅ. अग्रवाल की अगुवाई में साइकिल संदेश यात्रा सौंख अडडा, केआर कालेज, मछली मण्डी, दरेसी रोड, डीगगेट, मसानी चैराहा, जयसिंहपुरा, गोविंदपुर, आजमपुर, विकास नगर, राधेश्याम कालोनी में भ्रमण करेगी।






Related Items
यहां प्रकृति प्रतिदिन बूंद-बूंद करती है भगवान शिव का अभिषेक...
सुनें : बिहार में मुस्लिम-यादव गठजोड़ का है यह हाल...
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य