सपा भाजपा कर रही जातिवाद की राजनीति: शंकराचार्य स्वरूपानंद

सपा भाजपा कर रही जातिवाद की राजनीति: शंकराचार्य स्वरूपानंद मथुरा। वृन्दावन छटीकरा मार्ग स्थित शांति सेवा धाम में आयोजित पत्रकार वार्ता में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने सूबे की सपा सरकार व केन्द्र में आशीन भाजपा को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि जबाहर बाग प्रकरण में हुई जनहानि सीधे-सीधे सपा सरकार की नाकामी का नतीजा है तो वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा दलित के घर में भोजन करने को ड्रामा करार दिया। गुरूवार को छटीकरा मार्ग स्थित शांति सेवा धाम में आये ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने जबाहर बाग में विगत कई वर्षों से जमे कथित सत्याग्रहियों को सूबे की सत्ताधारी पार्टी के मंत्रियों पर संरक्षण का आरोप लगाते कहा कि रामवृक्ष द्वारा सत्याग्रह के नाम पर मथुरा के 300 एकड़ भूमि को हथियाने का षड़यंत्र था, जिसे पुलिस के जाबांज अफसर एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी व एसओ फरह संतोष कुमार यादव ने नाकाम कर दिया। महाराज श्री ने सारे फसाद की जड़ बाबा जयगुरूदेव के आश्रम व अथाथ सम्पत्ति को करार दिया। तो वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा दलित के घर भोजन करने को राजनीतिक स्टण्ट करार दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अस्थिर भू-राजनीति परिदृश्‍य के बावजूद भारतीय मौद्रिक व वित्तीय क्षेत्र में उछाल

  1. केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक

  1. तमिलनाडु की फिल्मों से प्रभावित राजनीति में सस्पेंस ही सस्पेंस...!




Mediabharti