सफाईकर्मियों को किया संस्था ने जागरुक

सफाई कर्मचारियों को जागरूक करते चिकित्सक डेंगू तथा चिकनगुनिया से बचाव के बताए उपाय 

मथुरा। नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल ने वाटर वक्र्स में सफाई कर्मचारियों के बीच जागरुकता अभियान की शुरुआत की, जिसमें नगर पालिका परिषद के तमाम कर्मचारियों के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए डाॅ. गणपति गंगोली ने कहा कि नयति अस्पताल हमेशा से लोगों के बीच बढ़-चढ़ कर अपना दायित्व निभाता रहा है। अस्पताल ने पूर्व में भी काशीराम आवास योजना में फैले काॅलरा के समय पर कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इसी क्रम में आज नयति अस्पताल की टीम नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के बीच आकर उन्हें डेंगू तथा चिकनगुनिया से बचाव के उपाय बताने आई है। आजकल होने वाले मौसमी बुखार कभी-कभी काफी खतरनाक हो जाते हैं। डेंगू तथा चिकनगुनिया पूरे प्रदेश में काफी फैल रहा है, जिसकी वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। लोगों को बुखार आने पर कतई लापरवाही नहीं करनी चाहिए। चिकनगुनिया तथा डेंगू के लक्षण दिखाई पड़ने पर तुरन्त किसी अच्छे अस्पताल में जाकर इलाज कराना चाहिए तथा बिना डाॅक्टर की सलाह के किसी भी दवा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। डाॅ. वाणी ने कहा कि डेंगू तथा चिकनगुनिया से बचने के लिए लोगों को अपने घर के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रयास करें कि कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें। अगर किसी को डेंगू या चिकनगुनिया हो जाता है तो उस मरीज को मच्छरदानी में ही सुलाना चाहिए क्योंकि ये रोग एक से दूसरे को फैलता है। इसके अलावा मरीज को अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। डिस्प्रिन नहीं खानी चाहिए, पैरासिटामोल का सेवन कर सकते हैं। कभी-कभी झोलाछाप डाॅक्टर जानकारी के अभाव में मरीज के कूल्हें या हाथ की मांसपेशी में इंजेक्शन लगा देते हैं वो कतई नहीं लगवाना चाहिए। नयति हाॅस्पिटल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डाॅ. तेहेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जब महामना ने अपने छात्र को दिया सफाई का संदेश

  1. संविदा सफाई कर्मियों की चयन प्रक्रिया में मनमानी का लगाया आरोप

  1. भाजपाईयांे ने जंक्शन पर की सफाई




Mediabharti