सभा को संम्बोधित करते भाजपा नेता पूर्व मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायन।
2017 विधानसभा चुनावो में छाता से खिलेगा कमल का फूल
छाता ब्यूरो। तहसील छाता के गांव सहार में रामलीला मैदान में भाजपा की एक विशाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा की नीति रीतियो के बारे में ग्रामीणो को विस्तार पूर्वक समझाया गया और निवेदन किया गया की आगामी 2017 के चुनाव मंे भाजपा उम्मीदवार को अधिक से अधिक मतो से जिताकर विधानसभा में भेजे। मुख्य अतिथि भाजपा संासद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पिछली बार पिछडे वर्ग ने प्रदेश में वसपा की सरकार बनवाई थी। एवं सन,1991 मंे पिछडे वर्ग की बदौलत केन्द्र में 223 संासद चुने गये थे और वर्तमान में पिछडे वर्ग के 73 सांसद है। प्रदेश मंे आगामी विधानसभा चुनावो में भाजपा की सरकार बनेगी। जिसमें छाता विधानसभा क्षेत्र से कमल का फूल खिलने की उम्मीद है। पूर्व मंत्री भाजपा नेता चैधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि छाता विधानसभा क्षेत्र की जनता का कार्य वह बिना किसी लोभ लालच के करते रहेगे और जनता व पार्टी ने आर्शीवाद दिया तो फिर से जनता की सेवा करूंगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, विधायक प्रतिनिधि नरदेव चैधरी, सरमन प्रधान गौहारी, पूर्व मंत्री रविकान्तगर्ग, ठा0 ओमप्रकाश सिंह, भगवत स्वरूप पांडेय, प्रताप चैधरी, ब्लाॅक प्रमुख छाता महेन्द्र चैधरी, रूपचन्द चैधरी, सत्यपाल चैधरी, धर्मवीर शर्मा, चन्द्रप्रकाश वाष्र्येण आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।






Related Items
महाकुंभ में आयुष स्टॉल बना प्रमुख आकर्षण
वैश्विक विकासक्रम में एक प्रमुख 'चालक' के रूप में उभरेगा 'नया भारत'
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य