दुकानदारों से खूब हुई नोंक झोंक
मथुरा । नगर को सुन्दर और अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिलाप्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दुकानदारों द्वारा नालियों पर और फुटपाथों पर किये गये कब्जों को हटाने के लिए जिला प्रशासन पूरी सख्ती बरते हुए है। आज इसी को लेकर रंगेश्वर मंदिर गली के बाहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और दुकानदारों के बीच तीखी नोंक-झोंक भी होी गई लेकिन प्रशासन अधिकारियों की सख्ती के चलते रंगेश्वर के बाहर गली में सभी दुकानदारों के अतिक्रमण हटा लिये। इस अभियान को लेकर दुकानदारों में भारी रोष दिखाई दे रहा था लेकिन नगर को सुन्दर और बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा और अतिक्रमण से शहर से मुक्त कराने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस सम्बन्ध नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव ने बताया कि नालियों और फुथपाथों पर दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और अगर नहीं माने तो उनके खिलाफ कार्यवाही भी जायेगी। आज चले अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुकानदारों में हड़कप मच गया और सभी दुकानदार नालियां पर रखे पत्थर और ऊपर लगे त्रिपालों को हटाने में लग गये इस अभियान के दौरान नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा कोतवाली प्रभारी संजय जयसवाल मय पुलिस बल के साथ थे।






Related Items
सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन
उज्जैन के काल भैरव मंदिर में लगता है मदिरा का भोग
पहलगाम में हो भव्य मां सिंदूरी मंदिर का निर्माण