सीडीओ ने ली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान जिला टाॅस्क फोर्स की बैठक

कलैक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजनान्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान टाॅस्क फोर्स की बैठक लेते सीडीओ आन्द्र वामसी

मथुरा। जिलािधकारी राजेश कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अन्तर्गत चलाये जा रहे ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं‘‘ अभियान की जिला टाॅस्क फोर्स समिति की बैठक प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने इस अभियान में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गाॅव गाॅव जाकर बेटी के महत्व को बताकर लोगों की मानसिकता में परिवर्तन लायें ताकि कन्या भू्रण हत्या रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि पर गाॅव में चैपाल लगाकर प्रधान व गणमान्य नागरिकों को सम्मिलित कर बैठकें करें तथा विशेष रूप से बेटी के महत्व को विस्तार से समझायें। चैपालों पर लिंगानुपात के अनुसार विवरण दर्ज करें। समय समय पर गाॅव में उत्सव कर बेटी के जन्म को प्रेात्साहन दें। गुडड्ा गुडि़या जैसे कार्यक्रम आयोजित करें। एएनएम व आशा कार्यकत्री गर्भवती महिला की पूर्ण रूप से देखभाल, टीकाकरण करें और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ही प्रसव करायें। प्रसव पश्चात भी बच्चे का नियमित टीकाकरण करें। बैठक में उपस्थित नगर मजिस्टेªट हेम सिंह ने सुझाव दिया कि इस अभियान के पोस्टर तथा सीडी आदि तैयार कर नागरिकों के बीच मैरिज होमों व सभाओं में प्रचारित करें। नगर मजिस्टेªट ने इसमें सामाजिक संगठनों को जोड़ने का प्रस्ताव दिया जिसे सहर्ष स्वीकार किया। पीसी पीएनडी के नोडल अधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह ने जनपद में इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किये जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ओमवीर सिंह, डा0 दिलीप सिंह, उप निदेशक कृषि राकेश बाबू, प्रोवेशन अधिकारी ओम प्रकाश, स्वास्थ्य सूचना अधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित इस अभियान से जुडे़ चिकित्सक तथा विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. समृद्ध कृषि भविष्य के बोए हुए बीज अब होने लगे हैं अंकुरित…!

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!




Mediabharti