सुनसान जगह पर रेप करने के बाद गला दबाकर की हत्या

सुनसान जगह पर रेप करने के बाद गला दबाकर की हत्या मथुरा। नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार देरसायं आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया। आरोपी ने कबूला है कि उसने बालिका को स्कूटी पर घुमाने की बात कह कर अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया और बाद में गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। 

एसपी देहात मोहित गुप्ता ने बुध्वार को प्रेस कांपफेंस कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कस्बा बलदेव के होली वाला मोहल्ला निवासी किशनो ;काल्पनिक नामद्ध की 9 साल की बेटी सोमवार दोपहर को अपने घर के बाहर खेल रही थी कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला इन्द्रजीत ;उम्र 46द्ध स्कूटी से वहां आया और उसे घुमाने की बात कह बहला पफुसलाकर अपने साथ ले गया। गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी ने बालिका के साथ दुराचार किया और बाद में उसकी गला दबा कर हत्या कर दी और फरार हो गया। देर सांय तक परिजनों को जब बालिका का कुछ पता नहीं चला तो मंगलवार सुबह गांव  के ही किसी व्यक्ति ने बताया कि उसने बालिका को इन्द्रजीत के साथ जाते हुए देखा था। शक होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई। आरोपी की निशानदेही पर ही पुलिस ने बालिका का शव बरामद कर लिया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी ने बालिका से दुराचार के बाद गला दबा कर हत्या करने की घटना स्वीकारी है। आरोपी के खिलापफ गंभीर धराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भे दिया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. दहेज हत्या निजी त्रासदी नहीं, खुला सामाजिक जुर्म है...

  1. हत्या की रिपोर्ट

  1. आग लगाकर विवाहिता की हत्या




Mediabharti