नई दिल्ली । भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी वित्तमंत्री अरुण जेटली, आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन समेत वित्त विभाग से जुड़े कुछ अफसरों पर हमलों के बाद अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के ‘अच्छे दिनों’ पर प्रहार किया है। उन्होंने इस बार मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए उसके ‘अच्छे दिन’ पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीटर के जरिए देश की जीडीपी के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं।
स्वामी ने सुबह-सुबह ट्विटर पर लिखा- ‘अगर मैं इंडेक्स नंबर के सैमुअल्सन-स्वामी थ्योरी को भारतीय जीडीपी की गणना या आरबीआई ब्याज दर पर लागू करूं तो मीडिया चिल्लाने लगेगी कि स्वामी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल है।’ सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट के जरिए जिस तरह देश की जीडीपी के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं, इससे मोदी सरकार को विपक्ष निशाना बना सकती है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साक्षात्कार में अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें (सुब्रह्मण्यम स्वामी को) नसीहत देते हुए कहा था कि अगर कुछ लोग प्रचार पाने के लिए बयान देते हैं, तो यह गलत है। इस पर उन्होंने कहा था कि मैं प्रचार के पीछे नहीं, प्रचार मेरे पीछे भागता है। पिछले महीने ही केंद्र सरकार ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के आंकड़े जारी करते हुए दावा किया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ी है। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 7.9 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की गई है। मोदी सरकार ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बताया था।
गौरतलब है कि दो साल के कार्यकाल के बाद केंद्र सरकार अगर अपनी कामयाबियों को गिनाने बैठती है तो पहला नंबर बेहतर जीडीपी को देती है। पॉल सैमुअलसन एक प्रतिष्ठति अमेरिकी अर्थशास्त्री थे। स्वामी कई मौकों पर उन्हें अपना गुरु तक बता चुके हैं।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
मोदी मॉडल की नई कसौटी होंगे पांच राज्यों के चुनाव नतीजे
कौन सा लोकतंत्र है बेहतर! ट्रंप का अमेरिका या मोदी का भारत…
हर '20 मिनट' की चीख और ‘अस्सी’ का सवाल...!