हजरत पीर सांवल शाहबाबा का दो दिवसीय उर्स मेला शुरू

मौहल्ला नई दिल्ली में बाबा सांवलशाह की दरगाह पर चादर चढ़ातें पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया व अन्य सूफी संत समाज का देश के लिए बहुत महत्व पूर्ण योगदान रहता है: पोईया 

राया। कस्बा में सूफी संत समाज का देश के लिए बहुत महत्व पूर्ण योगदान रहता है  और ऐसे महान पुरूष अपने रास्तें से भूले भटके लोगों को रास्ता दिखाने का काम करते है हमें ऐसे महान लोगों के सेवा भाव में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए उक्त विचार हजरत पीर सांवल शाह बाबा के दो दिवसीय उर्स मेला में भाजपा के पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया ने व्यक्त किए। 

राया कस्बे के मोहल्ला नई दिल्ली में स्थित बाबा सांवलशाह की दरगाह पर दो दिवसीय उर्स मेला का शुभारम्भ हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अजय कुमार पोईया ने चादर चढ़ा कर किया चादर जुलुस मोहल्ला पठानपाडे से प्रारम्भ हुआ जो कटरा बाजार,रेतिया बाजार,व्यापारी मोहल्ला होता हुआ बाबा की दरगाह पर पहुंचा यह चादर चढ़ाने के बाद देश प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया ने कहा कि वास्तव में ही यह मेला हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है और यहां पर जो भाई चारा देखने को मिला है वह सरहाना का पात्र है। कांग्रेस कमेटी बल्देव विधान सभा उपाध्यक्ष सरबन अहमद ने कहा कि बाबा सांवलशाह की दरगाह पर दूर दराज से लोग आते है और मिन्नतें मांगते है। रात्रि के दौरान बच्चा पार्टी कब्बाल फर्रूकाबाद  और सलिम बारसी दिल्ली के मध्य कब्बालियों का मुकाबला हुआ। इस अवसर पर मुनीर सूफी, कलुआ सूफी, नईम सूफी, नत्थौला सूफी, राकेश बंसल, रहीश अल्वी, हामिद फारूकी, मजीद कुरैशी, जाहिद पहलवान, पुनीत चैबे, सतीश सविता, सलीम खान सज्जादा गदद्ी नसीन बाबा जिलानी शाह आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना प्रभारी अनिल कुमार मयफोर्स के साथ तैनात रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. दिल्ली की हवा में खुलेआम घूम रहे हैं अदृश्य बैक्टीरिया

  1. जून के आखिर तक दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून आने की उम्मीद

  1. नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए विशेष रेलगाड़ियां प्लेटफार्म 16 से ही जाएंगी...




Mediabharti