हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किये द्वारिकाधीश के दर्शन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिलीप बाला साहेब भोसले से ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में मुलाकात करता प्रतिनिधिमंडल।लंबित वादों का जल्द हो निस्तारणः भौंसले

मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिलीप बाला साहेब भोसले शनिवार को मथुरा आये। इस दौरान उन्होंने द्वारिकाधीश मंदिर जाकर भगवान द्वारिकाधीश जी के दर्शन किये। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिलीप बाबा साहब भौंसले शनिवार मथुरा आये, जहां उनका गार्ड आॅफ आॅनर के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ न्यायाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने सभी न्याय अधिकारियों को ईमानदारी और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाये और लंबित वादों को जल्द से जल्द निपटाने की व्यवस्था की जाये। आज उनके आगमन को लेकर जनपद न्यायालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। इस दौरान ब्रज प्रेस क्लब, उप्र जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन एवं एनयूजे (आई) के पत्रकारों के दल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह पहली बार ब्रज में आये हैं। यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है, वह आगे भी आना चाहेंगे। यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के बारे में पत्रकारों से चर्चा भी की। इस दौरान गोवर्धन और बरसाना के तीर्थ के महत्व के बारे में उन्हें बताया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला जज व वर्तमान हाईकोर्ट के रजिस्टार दिनेश कुमार सिंह, जिला जज रमेश तिवारी, जिलाधिकारी नितिन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता, एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह के अलावा न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों में एनयूजेआई के कार्यकारिणी सदस्य, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, एएस वाजपेयी देशभक्त, नितिन गौतम, डा.विजय आर्य विद्यार्थी, मोहनश्याम शर्मा, योगेश खत्री, प्रवीन शर्मा, मोहनश्याम रावत, कार्तिकेय नाथ द्विवेदी, मनोहर पटेल, पवन पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गांव और शहर के चक्रव्यूह में फंसे ‘जोरम’ के मनोज वाजपेयी

  1. राम मनोहर लोहिया ने जगाई थी देश में लोक चेतना की अलख

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य




Mediabharti