अक्षय कुमार को देखने उमडे उनके प्रशसंक
मथुरा। अपनी अदाकारी का लोहा मनवाले मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार रविवार देर रात गोवर्धन पहुंचे। सोमवार की सुबह उन्होंने बाहर निकलकर सबसे पहले हाथ जोड़कर गोवर्धन महाराज को प्रणाम किया। सुबह अपनी दिनचर्या में शुमार कसरत कर हल्का शाकाहारी नाश्ता किया। उनको देखने के लिए लोगों का हुजूम जमा हो गया। अपने कमरे से बाहर निकलते ही वह नंदगांव स्थित शूटिंग स्थल को रवाना होने के लिए गाड़ी की तरफ बड़े तो लोगों ने अक्षय-अक्षय का शोर मचा दिया। शोर सुनकर अक्षय कुमार प्रशंसकों की तरफ आ गए। एक बच्चे ने उन्हें पुष्प भेंट किए। कालोनी में रह रहे एक विदेशी परिवार ने उन्हें धार्मिक पुस्तक गीता भेंट की। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार यहां को-स्टार दम लगाके हईशा फेम भूमि पेडनेकर के साथ टॉयलट एक प्रेम कथा की शूटिंग के लिए यहां पहुंचे हैं। 40 दिनों तक चलने वाली शूटिंग रविवार से शुरू हो गई। नंदगांव में फिल्म की शूटिंग के लिए एक सैकड़ा से अधिक लोगों का स्टाफ तैयारियों में लगा है। मायानगरी मुंबई की टीम शूटिंग के लिए चयनित कस्बे की पुरानी हवेलियों को आकर्षक लुक दिया जा रहा है। ग्रामीण परिवेश को दर्शाने के लिए शूटिंग स्थलों को और प्राकृतिक स्वरूप प्रदान किया गया है। शूटिंग से जुड़े लोगों की मानें तो ग्रामीण अंचल की प्रेम कहानी को लेकर फिल्मांकन होगा।






Related Items
गोवर्धन, एक जीवंत पर्वत जिसने आकाश को थाम लिया...
रामरथ व कृष्ण मनोरथ के घोड़े पर सवार भाजपा के लिए बहुत अहम है मथुरा
मथुरा की गलियों में बरसने लगा है होली का रंग