‘डिअर जिन्दगी’ पांच दिन में 40 करोड के पार

‘डिअर जिन्दगी’ पांच दिन में 40 करोड के पारनोटबंदी के चलते फिल्मों की असफलता को धत्ता बताते हुए निर्देशिका गौरी शिंदे की फिल्म ‘डिअर जिन्दगी’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराने में कामयाब रही है। इस फिल्म ने प्रथम तीन दिन में 32.50 करोड का कारोबार करके इस बात के संकेत दिए थे कि अगर कहानी दर्शकों के मन को भा जाए तो फिर कोई सी भी ‘नोटबंदी’ उसकी सफलता को रोक नहीं सकती। शाहरुख खान और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘डियर जिंदगी’ ने समाचार लिखे जाने तक प्राप्त समाचारों के अनुसार मंगलवार को 40 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। 25 नवंबर को रिलीज हुई गौरी शिंदे निर्देशित इस फिल्म ने शुक्रवार को 8.75 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला। शनिवार को फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ी और इसने 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 12.50 करोड़ रुपए कमाए। हालांकि शनिवार के कारोबार को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फिल्म रविवार को 15 करोड के लगभग कारोबार करने में कामयाब होगी लेकिन अनुमार धरे रह गए और फिल्म ने मात्र 12.50 करोड का कारोबार किया। सोमवार को हालांकि फिल्म कमाई में अचानक से बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह सिर्फ 4.25 करोड़ ही कमा सकी। मंगलवार को इसमें ज्यादा गिरावट तो नजर नहीं आई पर फिर भी सोमवार के मुकाबले लगभग 20-22 प्रतिशत कारोबार कम हुआ। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन पांच दिन के भीतर ही तकरीबन 40 करोड़ को पार कर गया है। मंगलवार सुबह ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि उनके मुताबिक फिल्म ने मुश्किल मंडे टेस्ट पास कर लिया है। गौरी शिंदे निर्देशित इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया जहां एक युवा लडक़ी के किरदार में हैं जो अपनी लव लाइफ में नाकाम होने के बाद बहुत मायूस है, वहीं बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान एक मनोचिकित्सक के किरदार में हैं। शाहरुख आलिया को जिंदगी जीने और उसे पसंद करने का सही तरीका सिखाते हैं। 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई गौरी शिंदे निर्देशित इस फिल्म को भारत में कुल 1200 स्क्रीन्स और विदेशों में 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। शाहरुख ने 29 नवंबर को अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म का बिहाइंड द सीन्स वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि किस तरह इन दोनों ने फिल्म की शूटिंग को खूब इंजॉय किया और खूब मस्ती की। बता दें कि यह पहली बार था कि जब यह दोनों स्टार्स बड़े पर्दे पर साथ में थे। वीडियो में शाहरुख पूरे परफेक्शन के साथ अपने शॉट्स करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार फिलॉसफर, टीचर समेत कई काम एक साथ करता है लेकिन सही मायने में उनका किरदार जिंदगी से भरा हुआ एक जग है।    

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. मोदी मॉडल की नई कसौटी होंगे पांच राज्यों के चुनाव नतीजे

  1. दुनिया की पांच सबसे बड़ी कोयला खानों में से दो भारत में

  1. आए दिन होती हैं ये पांच परेशानियां तो हो जाएं सतर्क...




Mediabharti