अन्तर्राज्यीय वाहन लुटेरे गिरोह के सरगना सहित पाॅच गिरफ्तार

पुलिस लाइन में पकडे गये बदमाशों की जानकारी देते एसपी सिटी शैलेन्द्र पाण्डेय एवं सीओ रिफायनरी प्रीति प्रियदर्शिनी  

मथुरा। जनपद में बढ़ती वाहन लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएपी मथुरा मंजिल सैनी के निर्देश पर जनपद में बड़ें पैमानें पर वाहन चैकिग अभियान चलाया जा रहा थी कि इसी दौरान थाना हाईवें पुलिस ने क्षेत्र के बजरंग चैराहा से अन्तर्राज्यीय वाहन लूट गिरोह के पाॅच सदस्यों को सरगना सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। वहीं इनके कब्जें से लूट के वाहन व असलाह भी बरामद किये हैं। बदमाशों को पकड़नें वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने पाॅच हजार रूपये की धनराशि से सम्मानित किया हैंे। 

इस सन्दर्भ में एसपी सिटी शैलेन्द्र पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी रिफायनरी प्रीति प्रियदर्शिनी ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद में बढ़ती वाहन लूट व चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारी व सर्किलों में वाहन चैकिग कराये जाने के निर्देश दिये गये थे कि इसी के चलते थाना प्रभारी हाईवें अरविन्द कुमार मय फोर्स के साथ वाहन चैकिग कर रहे थे कि तभी मुखविर से सूचना मिली की गोवर्धन चैराहा से एक सफेद रंग की सफारी गाड़ी से हाईवें पर आगरा की ओर जाने वाले है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अरविन्द कुमार ने वाहनों की चैकिग गहनाता से शुरू कर दी गई। इसी दौरान एक सफारी सफेंद रंग की आते दिखाई दी जिसें पुलिस पार्टी ने चैकिग के उद्देश्य रूकने का सकेत दिया तो गाड़ी में सवार लोग गाड़ी से उतर कर भागने लगें जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयाग कर सम्राट गुर्जर उर्फ सन्दीप पुत्र भीम पहलवान, निवासी अमर कालौनी थाना हाईवें जिला मथुरा मूल निवासी ग्राम नगला बोहरे थाना हाईवें मथुरा, सहदेव र्गूजर पुत्र भीम पहलवान निवासी उपरोक्त, जगराम पुत्र रमेश भगत निवासी खामिनी थाना हाईवें, अकुंर मिश्रा पुत्र अनुज कुमार मिश्रा निवासी लक्ष्मी नगर थाना जमुनापार जिला मथुरा मूल निवासी ग्राम जमुना पुरा थाना बागवाली जनपद एटा तथा पवन सारस्वत पुत्र देवदत्त निवासी कलरेटिया थाना राया मथुरा को दवोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जें से चार तंमचें, एक देशी तंमचा, 12 कारतूस जिन्दा, व एक चोरी की सफेद रंग की सफारी गाड़ी बरामद हुई। जिसें दिल्ली से चोरी करना बताया। पुछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह लोग गिरोह बनाकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य प्रान्तों से वाहनों की चोरी व लूट करते हैं। बदमाशों ने 10 जनवरी को गोवर्धन क्षेत्र के अड़ीग के पास से एक इनोवा गाड़ी नम्बर आरजे 20 एफए 0073 को लूट करना स्वीकार किया साथ ही 10 जनवरी को ही एक अर्टिगा गाड़ी को भी लूट करना स्वीकार किया। एएसपी ने बताया कि पकड़ें गये बदमाशों के विरूद्व जनपद के विभिन्न थानों पर अनेकों गंभीर अपराधों में मुकदमें दर्ज हैं। उक्त गिरोह के पकड़नें जाने से वाहन लूट की घटनाओं में राहत मिलेगी। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़नें वाली पुलिस टीम को 5 हजार रूपयें की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. प्रदूषण के लिए कौन है जिम्मेदार? किसान, प्रशासन, वाहन या नागरिक...

  1. क्या आपको भी आता है वाहन चलाते समय गुस्सा...!

  1. वाहन चैकिंग के दौरान पकडे 70 हजार




Mediabharti