अभी तक देशभर के बैंकों में जमा हुए 2 लाख करोड़ रुपए

अभी तक देशभर के बैंकों में जमा हुए 2 लाख करोड़ रुपएनई दिल्ली । मोदी सरकार की ओर से मंगलवार को 500 और 1000 रुपये के नोटों को बैन करने के बाद से अब तक देशभर के बैंकों में करीब 2,02,670 करोड़ रुपये रुपये जमा किए जा चुके हैं। अभी भी देश भऱ में लोग लाइनों में लगकर नोट बदलवा रहे हैं और पुराने नोटों को लगातार जमा कर रहे हैं। 

 

शनिवार को वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 12 नवंबर की दोपहर तक बैंकों में 7 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शंस हो चुके हैं। हालांकि एटीएम में नए नोट नहीं आने के चलते लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस और पेमेंट करने पर भी जोर दिया। इस फैसले के चलते आम लोगों को भी इसके चलते परेशानी हो रही हो, लेकिन काले धन के खिलाफ मोदी सरकार की इस कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है।   

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. देशभर में बढ़ रहा है खुले घूम रहे जानवरों का आतंक...

  1. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने कमाए ₹1.41 लाख करोड़, जीएनपीए घटा

  1. आम चुनावों के दौरान अब तक करीब नौ हजार करोड़ रुपये की जब्ती




Mediabharti