अश्विन-साहा ने शतक ठोके

अश्विन-साहा ने शतक ठोकेग्रॉस आइलेट । रविचंद्रन अश्विन और रिद्धिमान साहा भारत को तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी को मजबूत स्कोर की बढ़ा रहे हैं। न्यूज अपडेट करते समय तक भारत ने पहली पारी में 115 ओवरों में 5 विकेट पर 316 रन बना लिए है। अश्विन 99 और साहा 93 रन बनाकर मेंदान पर जमें हुए है। भारत ने दूसरे दिन सुबह 234/5 से आगे खेलना शुरू किया और घरेलू गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाए रखा। साहा ने 46 रनों से आगे खेलना शुरू किया और 135 गेंदों में अर्द्धशतक पूरा किया। इससे पहले मंगलवार को भारत ने 126 रनों पर पांचवां विकेट खो दिया था, इसके बाद से अश्विन और साहा पारी को संभालने में जुटे हुए हैं। पहले दिन टॉस हारने के बाद भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। भारत को पहला झटका ओपनर शिखर धवन के रूप में लगा जो महज एक रन बनाकर दिन के तीसरे ओवर में गैब्रियाल की गेंद पर कैच आउट हो गए। धवन का कैच विकेटकीपर शेन डॉवरिच ने लपका। भारत को दूसरा झटका कप्तान विराट कोहली के रूप में लगा जो 3 रन बनाकर युवा गेंदबाज अलजारी जोसेफ की गेंद पर डेरेन ब्रावो की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कुछ देर अजिंक्य रहाणे के साथ लोकेश राहुल ने पारी को जरूर आगे बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन अर्धशतक जड़ते ही लोकेश राहुल (50) रॉस्टन चेस की गेंद पर ब्रेथवेट के हाथों कैच आउट हो गए। लंच के बाद आते ही भारत ने अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया। इस बार युवा गेंदबाज जोसेफ ने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। रोहित शर्मा 9 रन बनाकर विकेटकीपर डाउरिच के हाथों कैच आउट हो गए। वहीं, पांचवां विकेट अजिंक्य रहाणे के रूप में गिरा जो 35 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेलने के बाद रॉस्टन चेस की गेंद पर बोल्ड हो गए।        

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अश्विन-जडेजा की जोडी ने किया यह कमाल

  1. नायर-अश्विन की जोडी बनी दीवार

  1. तीसरा टेस्ट : अश्विन के जाल में फंसे कीवी




Mediabharti